42 साल 15 जनवरी को पड़ेगी संक्रांति

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jan 2016 1:44 AM

विज्ञापन

2014 में दो आषाढ़ होने के कारण तिथि बदली गोपालगंज : इस बार मकर संक्रांति 14 जनवरी को रात 1.26 बजे सूर्य धनु राशि से निकल कर मकर राशि में प्रवेश करेगी. ऐसे में मकर संक्रांति का पुण्यकाल 15 जनवरी शुक्रवार को होगा. इस बार संक्रांति का वाहन सिंह हैं. यह पश्चिम से पूर्व की […]

विज्ञापन
2014 में दो आषाढ़ होने के कारण तिथि बदली
गोपालगंज : इस बार मकर संक्रांति 14 जनवरी को रात 1.26 बजे सूर्य धनु राशि से निकल कर मकर राशि में प्रवेश करेगी. ऐसे में मकर संक्रांति का पुण्यकाल 15 जनवरी शुक्रवार को होगा. इस बार संक्रांति का वाहन सिंह हैं.
यह पश्चिम से पूर्व की ओर जा रहा है. इस बार यह सरकारी नौकरी और बुद्धिजीवी वर्ग के लिए विशेष शुभकारी है. वर्ष 2014 हिंदी महीनों के अनुसार 13 महीनों का रहा है. दो आषाढ़ होने से संक्रांति 15 जनवरी को मनायी जायेगी. इससे पहले 2015 में संक्रांति 15 जनवरी को पड़ी थी. संक्रांति का नाम मंदा यानी धीरे चलनेवाली है, जो शांति देनेवाली है. ज्योतिषविद् डॉ विजय ओझा के अनुसार संक्रांति नीले रंग के कपड़े पहले, हाथ में तलवार थामे, मिठाई खाते हुए और शरीर पर लाल चंदन, सिर पर बकुल यानी कनेर का जात धारण किये हुए संक्रांति का पुण्यकाल 15 जनवरी को रहेगा.
इसमें मिठाई, दूध, लाल फल, वस्त्र, धार्मिक पुस्तक दान के अलावा पशु पक्षियों को चारा, चुग्गा दीपदान श्रेष्ठ रहेगा. इस बार 15 जनवरी को संक्रांति मनाना शास्त्र है. सूर्य का धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश मध्य रात्रि में होने से अलगे दिन 15 जनवरी को पुण्यकाल मनाना शास्त्र सम्मत है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन