डायरेक्टर पर भी भारी पड़ रहे हैं बीइओ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jan 2016 6:22 PM
डायरेक्टर पर भी भारी पड़ रहे हैं बीइओ गोपालगंज, प्राथमिक शिक्षा के डायरेक्टर पर बैकुंठपुर प्रखंड के बीइओ को भारी पड़ने की शिकायत शिक्षक संघ द्वारा किया गया है. शिक्षा विभाग के डायरेक्टर ललन जी ने एक पत्रांक के साथ पत्र निर्गत किया जिसके आलोक में सूबे के तमाम जिला शिक्षा पदाधिकारियों को सूचित भी […]
डायरेक्टर पर भी भारी पड़ रहे हैं बीइओ गोपालगंज, प्राथमिक शिक्षा के डायरेक्टर पर बैकुंठपुर प्रखंड के बीइओ को भारी पड़ने की शिकायत शिक्षक संघ द्वारा किया गया है. शिक्षा विभाग के डायरेक्टर ललन जी ने एक पत्रांक के साथ पत्र निर्गत किया जिसके आलोक में सूबे के तमाम जिला शिक्षा पदाधिकारियों को सूचित भी कर दिया गया कि अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के 27 वे द्विवार्षिक शिक्षा व शिक्षक सम्मेलन मे भाग लेने के लिए शिक्षकों को विशेष अवकाश की स्वीकृति दी गई है. सम्मेलन मे शामिल होने के लिए बैकुंठपुर प्रखंड के आधा दर्जन शिक्षकों ने स्कूलों में बजाप्ते आवेदन देकर चौदह दिनों की छुट्टी लेकर कर्नाटक के बंगलुरू स्थित शिक्षक सम्मेलन मे रवानगी दिखाई. उधर अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ के सचिव शंकर महतो,नरेन्द्र प्रसाद सिंह,हरिनारायण सिंह व निलम कुमारी ने बताया कि इसी बीच जानबूझकर बीईओ रविन्द्र नाथ ने स्कूल भ्रमण के क्रम में हाजिरी काटने के पावर दिखायी है. जो मनमर्जी व वरीयता को चुनौती देना दर्शाता है. इस बर्ताव से शिक्षकों बीच रोष की आलम बतायी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










