लुई ब्रेल के जन्म दिन पर होंगे कई कार्यक्रम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jan 2016 6:22 PM
लुई ब्रेल के जन्म दिन पर होंगे कई कार्यक्रम चार जनवरी को स्कूलों में होगा कार्यक्रम का आयोजनसंवाददाता, गोपालगंजराज्य कार्यक्रम पदाधिकारी बिहार माध्यमिक शिक्षा पर्षद पटना डॉ गायत्री शाही के निर्देश के आलोक में चार जनवरी लुई ब्रेल के जन्म दिन पर स्कूलों में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. इसको लेकर डीपीओ माध्यमिक […]
लुई ब्रेल के जन्म दिन पर होंगे कई कार्यक्रम चार जनवरी को स्कूलों में होगा कार्यक्रम का आयोजनसंवाददाता, गोपालगंजराज्य कार्यक्रम पदाधिकारी बिहार माध्यमिक शिक्षा पर्षद पटना डॉ गायत्री शाही के निर्देश के आलोक में चार जनवरी लुई ब्रेल के जन्म दिन पर स्कूलों में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. इसको लेकर डीपीओ माध्यमिक शिक्षा राकेश कांत राकेश ने जिले के सभी माध्यमिक व उच्च माध्यमिक स्कलों के हेडमास्टरों व प्रभारी हेडमास्टरों को सूचना दे दी है. पत्र के अनुसार जिन स्कूलों में विशेष आवश्यकता वाले छात्र-छात्राएं है, उनके हेडमास्टरों को निर्देश दिया गया है कि उक्त तिथि को अपने अपने स्कूलों में निर्देशानुसार कार्यक्रम आयोजित करना सुनिश्चित करेंगे. कार्यक्रम में दृष्टि बाधित बच्चों को विशेष रूप से शामिल किया जाय. निर्देश के आलोक में कार्यक्रम की फोटो ग्राफी करनी है ताकि उसे निर्देशानुसार भेजा जा सके.कार्यक्रम बच्चों और शिक्षकों के सहयोग से बैनर स्लोगन तख्ती का लेखन करान. इस कार्य में मेंटर शिक्षकों का सहयोग लेना. विशेष कर वे मेंटर शिक्षक जो राज्य स्तर 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में भाग लिये हो. चार जनवरी को प्रात: में प्रत्येक स्कूल के बच्चों एवं शिक्षकों द्वारा उस स्कूल के पोषक क्षेत्र में प्रभात फेरी निकाला जाना एवं विद्यालय के बच्चों के बीच विभिन्न स्कूलों में खेलकूद, पेंटिंग, क्विज, निबंध लेखन व गायन वादन आदि प्रतियोगिता का आयोजन कराना आदि है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










