सूई 12 पर पहुंचते ही कहा हैप्पी न्यू इयर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jan 2016 12:25 AM
गोपालगंज : गुरुवार वर्ष 2015 के अंतिम दिन की अंतिम शाम गांव से शहर तक गुलजार रहा. लोग टीवी पर कार्यक्रम देखते रहे, तो कहीं डांस होता रहा. हर तरफ घड़ी की सूई 12:00 पर पहुंचने का इंतजार था. 12 बजते ही इंतजार की घड़ी खत्म हुई और सड़क पर आकर लोग नववर्ष 2016 का […]
गोपालगंज : गुरुवार वर्ष 2015 के अंतिम दिन की अंतिम शाम गांव से शहर तक गुलजार रहा. लोग टीवी पर कार्यक्रम देखते रहे, तो कहीं डांस होता रहा. हर तरफ घड़ी की सूई 12:00 पर पहुंचने का इंतजार था. 12 बजते ही इंतजार की घड़ी खत्म हुई और सड़क पर आकर लोग नववर्ष 2016 का वेलकम पटाखा फोड़ कर करने लगे.
एक तरफ जहां नववर्ष का स्वागत किया जा रहा था, वहीं दूसरी तरफ वर्ष 2015 को बाय-बाय कहा जा रहा था. मध्य रात्रि से ही अपनों को नये साल की बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया. एक वर्ष में कई खट्टे-मीठे रंगों को देख चुके लोगों ने नये वर्ष के आगमन के साथ ही उसे भी भुला कर खुशियों के बीच जीवन का एक नया अंदाज शुरू किया. सबने उम्मीद जतायी है कि यह वर्ष सुख, शांति, समृद्धि के साथ प्रेम और भाईचारे को सबल बनायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










