शहर में जुए के अड्डों पर पुलिस का छापा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Dec 2015 8:00 PM
शहर में जुए के अड्डों पर पुलिस का छापा गोपालगंज. शहर में जुए के अड्डों पर पुलिस की नजर टेढ़ी हो गयी है. गुरुवार की देर शाम शहर के अधिवक्ता नगर मोहल्ला स्थित एक मकान पर गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाने की पुलिस ने छापा मार कर जुआ खेलते तीन लोगों को हिरासत […]
शहर में जुए के अड्डों पर पुलिस का छापा गोपालगंज. शहर में जुए के अड्डों पर पुलिस की नजर टेढ़ी हो गयी है. गुरुवार की देर शाम शहर के अधिवक्ता नगर मोहल्ला स्थित एक मकान पर गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाने की पुलिस ने छापा मार कर जुआ खेलते तीन लोगों को हिरासत में ले लिया. पकड़े गये लोगों के कब्जे से तास के पत्ते तथा नकदी बरामद की है. नगर थाना के एएसआइ सुनील कुमार श्रीवास्तव को गुप्त सूचना मिली कि कुछ लोग अधिवक्ता नगर में जुआ खेल रहे हैं. इस सूचना पर पुलिस ने मोहल्ले में छापेमारी की दौरान तीन को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. यहां वर्षों से अवैध जुआ का अड्डा चलने की बात कही गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










