सबेया हवाई अड्डा बनेगा पिकनिक स्पॉट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Dec 2015 8:00 PM
सबेया हवाई अड्डा बनेगा पिकनिक स्पाॅट हथुआ. नये वर्ष के आगाज होते ही युवाओं में उत्साह चरम पर है. हर लोग घर से दूर टोली बना कर नये साल की खुशियां बिखेरने के मूड में हैं. वहीं, सबेया फील्ड को भी पिकनिक स्पाॅट बनेगा. यहां पर यूपी के सीमावर्ती क्षेत्र सहित सीवान जिले के विभिन्न […]
सबेया हवाई अड्डा बनेगा पिकनिक स्पाॅट हथुआ. नये वर्ष के आगाज होते ही युवाओं में उत्साह चरम पर है. हर लोग घर से दूर टोली बना कर नये साल की खुशियां बिखेरने के मूड में हैं. वहीं, सबेया फील्ड को भी पिकनिक स्पाॅट बनेगा. यहां पर यूपी के सीमावर्ती क्षेत्र सहित सीवान जिले के विभिन्न प्रखंडों के युवा पिकनिक मनाने आते हैं. डीजे की धुन पर युवा थिरकते हैं तथा हर तबके के युवा नये साल का सेलिब्रेट करते हैं.मीरगंज में नयेे वर्ष के जश्न लेकर उत्साह में कमीमीरगंज. नये वर्ष के जश्न को लेकर लोगों में उत्साह कम देखा जा रहा है. कोई इसके लिए बढ़ती महंगाई को जिम्मेवार ठहरा रहा है, वहीं कोई इसे बदलते माहौल का नतीजा बता रहा है. पर, सच तो यह है कि नववर्ष के फीका रहने के कई कारण तलाशे जा सकते हैं. मीरगंज के युवा व्यवसायी रवि सोनी ने बताया कि इस बार वे नववर्ष का मजा घर ही में लेंगे. वहीं छात्र सन्मय प्रकाश का कहना था कि लंबे इतंजार के बाद नववर्ष आया है. इसलिए इसमें जश्न तो होना ही चाहिए. इसके लिए बाकायदा तैयारियां की गयी हैं. सबेया तथा थावे जैसे प्रसिद्ध पिकनिक स्पाॅट के लिए वाहनों को सजाने – संवारने का काम शुरू हो गया है. नये साल पर जश्न के बहाने उपद्रवियों पर नजर रखने के लिए पुलिस भी सतर्क है. मीरगंज के थानाध्यक्ष अक्षय लाल यादव ने बताया कि सबेया जैसी जगह पर पुलिस खास तौर पर तैनात रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










