टेस्ट क्रिकेट में बदलाव की क्या जरूरत है : वार्नर
टेस्ट क्रिकेट में बदलाव की क्या जरूरत है : वार्नरहोबर्ट. ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने टेस्ट क्रिकेट के प्रारूप में बदलाव के प्रस्तावों पर सवालिया उंगली उठाते हुए कहा है कि वे पारंपरिक क्रिकेट में बदलाव को लेकर काफी चिंतित हैं. ऑस्ट्रेलिया और इंगलैंड के बीच एडीलेड में पिछले महीने दिन-रात के पहले […]
टेस्ट क्रिकेट में बदलाव की क्या जरूरत है : वार्नरहोबर्ट. ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने टेस्ट क्रिकेट के प्रारूप में बदलाव के प्रस्तावों पर सवालिया उंगली उठाते हुए कहा है कि वे पारंपरिक क्रिकेट में बदलाव को लेकर काफी चिंतित हैं. ऑस्ट्रेलिया और इंगलैंड के बीच एडीलेड में पिछले महीने दिन-रात के पहले टेस्ट के साथ ही इस बदलाव का आगाज हो गया. यह टेस्ट क्रिकेट के 138 सालों के इतिहास में दिन-रात का पहला मैच था. दर्शकों और प्रसारकों को यह बदलाव पसंद आया और दोनों कप्तानों ने भी इसकी सराहना की. वार्नर ने हालांकि कहा, ‘हम इतने लंबे समय से चले आ रहे खेल में बदलाव क्यों करना चाहते हैं. आखिरकार हम सभी जानते हैं कि यह क्यों हो रहा है. यह व्यवसाय है और खिलाड़ियों को इसे अपनाना होगा.’ गुलाबी गेंद से खेलने के बारे में उन्होंने कहा, ‘उससे अधिक मेहनत करनी पड़ती है. आपके सामने सही उत्पाद होना चाहिए और यदि नहीं भी हैं, तो भी खेलना तो पड़ता है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










