नन्ही परी को मिली ममता की छांव

Updated:
विज्ञापन

नन्ही परी को मिली ममता की छांव बेटी थी इसलए मां ने जन्म देकर चौराहे पर फेंक दिया थादलित महिला ने उसे अपनायाफोटो नं-2सासामुसा. मां मेरा क्या कुसूर. तूने मुझे जन्म दिया, तो क्यों मुझे मरने के लिए छोड़ दिया. क्या मैं बेटी थी. जिस मां ने नौ माह तक अपने पेट में खून से […]

विज्ञापन

नन्ही परी को मिली ममता की छांव बेटी थी इसलए मां ने जन्म देकर चौराहे पर फेंक दिया थादलित महिला ने उसे अपनायाफोटो नं-2सासामुसा. मां मेरा क्या कुसूर. तूने मुझे जन्म दिया, तो क्यों मुझे मरने के लिए छोड़ दिया. क्या मैं बेटी थी. जिस मां ने नौ माह तक अपने पेट में खून से सींचा, वह मां बेटी को जन्म देते ही इतना कठोर कैसे हो गयी. जरूर उसकी भी कोई मजबूरी रही होगी, तभी तो जन्म देने के साथ ही नन्ही परी को मरने के लिए सड़क पर छोड़ दिया. ऊपर वाले उसे बचाने के लिए दलित महिला को मां के रूप में भेज दिया और नन्ही परी को ममता की छांव मिल गयी. विसंभरपुर थाने के बिंदवलिया गांव के चौराहे पर मंगलवार की सुबह नवजात बच्चे के रोने की आवाज सुन कर आसपास के लोग पहुंचे. नन्ही परी के चौराहे पर फेंके जाने की सूचना पर कुचायकोट थाने के भठवां गांव के अमर राम की पत्नी अमरी देवी पहुंची और मौजूद लोगों से आग्रह कर उसने उस बच्ची को अपना लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन