लेनी है साइकिल व पोशाक, तो खोलवाएं खाता

Updated:
विज्ञापन

लेनी है साइकिल व पोशाक, तो खोलवाएं खाता अब बैंक खाते में भेजी जायेगी राशि शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव का निर्देश खाता नहीं, तो लाभ से होना होगा वंचित संवाददाता, गोपालगंजअब साइकिल, पोशाक व छात्रवृत्ति राशि का लाभ लेने के लिए छात्र -छात्राओं को अपना बैंक खाता खोलवाना होगा. बैंक खाता नहीं होने पर […]

विज्ञापन

लेनी है साइकिल व पोशाक, तो खोलवाएं खाता अब बैंक खाते में भेजी जायेगी राशि शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव का निर्देश खाता नहीं, तो लाभ से होना होगा वंचित संवाददाता, गोपालगंजअब साइकिल, पोशाक व छात्रवृत्ति राशि का लाभ लेने के लिए छात्र -छात्राओं को अपना बैंक खाता खोलवाना होगा. बैंक खाता नहीं होने पर सरकार की ओर से मिलनेवाले लाभ से वंचित होना पड़ेगा. शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव ने जिला शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार एवं डीपीओ लेखा एवं योजना राजकिशोर सिंह को पत्र भेज कर निर्देश दिया है कि सभी स्कूली छात्र-छात्राओं का बैंक खाता खोले जाने की पहल की जाये. विभाग से निर्देश मिलने के बाद छात्र-छात्राओं के बैंक खाते खोले जाने की पहल शुरू कर दी गयी है. शिक्षा विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि खाता नहीं होगा, तो उन्हें योजनाओं के लाभ से वंचित होना पड़ेगा. ऐसे में 31 दिसंबर के पूर्व उच्चतर माध्यमिक, माध्यमिक, मध्य, प्राथमिक एवं नवसृजित विद्यालयों के छात्र-छात्राएं अपना खाता अवश्य खोलवा लें, अन्यथा 1 जनवरी के बाद उन्हें सभी प्रकार के लाभों से वंचित होना पड़ेगा. अवयस्क के खुलेंगे संयुक्त खाते वैसे छात्र-छात्राएं जिनकी उम्र 18 वर्ष पूरी नहीं हुई है, उनके माता-पिता अथवा निकट वयस्क संबंधित के साथ संयुक्त बैंक खाते जायेंगे, ताकि छात्रों को मिलनेवाली साइकिल, पोशाक व छात्रवृत्ति की राशि उनके बैंक खाते में आरटीजीएस के माध्यम से भेजी जा सके. सरकार के द्वारा सभी प्रकार की योजनाओं में नकद राशि भुगतान पर रोक लगा दी गयी है.अधिकारी व एचएम को दिया गया निर्देश बैंक खाता खोले जाने को लेकर डीपीओ लेखा एवं योजना राजकिशोर सिंह के द्वारा जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी, प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापकों को आवश्यक निर्देश दिया गया है. साथ ही बैंक खाता खोले जाने के बाद निर्धारित प्रपत्र में छात्रों की बैंक खाता संख्या सहित रिपोर्ट मुहैया कराये जाने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन