राजधानी तांगा ने रेस में अव्वल आ अपनी बादशाहत को रखा बरकरार

Updated:
विज्ञापन

राजधानी तांगा ने रेस में अव्वल आ अपनी बादशाहत को रखा बरकरार स्कूली छात्राओं के हुनर का छाया रहा जलवा, फोटो 05 बीआइएच 22 से 30 तक राजगीर (नालंदा): राजगीर महोत्सव में शनिवार को विभिन्न प्रतियोगिता की धूम रही. जिले के प्रतिभावन छात्राओं ने जहां फैशन शो एवं म्यूजिकल चेयर में अपनी हुनर का जलवा […]

विज्ञापन

राजधानी तांगा ने रेस में अव्वल आ अपनी बादशाहत को रखा बरकरार स्कूली छात्राओं के हुनर का छाया रहा जलवा, फोटो 05 बीआइएच 22 से 30 तक राजगीर (नालंदा): राजगीर महोत्सव में शनिवार को विभिन्न प्रतियोगिता की धूम रही. जिले के प्रतिभावन छात्राओं ने जहां फैशन शो एवं म्यूजिकल चेयर में अपनी हुनर का जलवा बिखेरा. वहीं राजगीर की संस्कृति एवं परंपरा से जुड़े तांगा रेस ने लोगों को खूब आकर्षित किया. महोत्सव के अवसर पर आयोजित कवि सम्मेलन में स्थानीय कवियों ने भी सम सामयिक माहौल से जुड़ी कविताओं को प्रस्तुत कर सैलानियों की वाह वाही बटोरी. इसी प्रकार महिला हेल्प लाइन के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में लोगों को इसकी उपयोगिता एवं उपलब्धियों की जानकारी दी गई. महिला महोत्सव के तहत आयोजित फैशन शो में परंपरागत एवं विभिन्न स्टाइल के पोशाक पहनी छात्राओं के प्रदर्शन को लोगों ने काफी सराहा. इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूल की 71 छात्राएं शामिल हुई. सामाजिक सुरक्षा कोषांग की उपनिदेशक गायत्री कुमारी की देखरेख में आयोजित इस प्रतियोगिता में 71 स्कूली छात्राएं शामिल हुई. वहीं महिला महोत्सव के तहत आयोजित म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में 264 स्कूली छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में अव्वल आये तीन प्रतिभागियों को जिला पदाधिकारी डा. त्याग राजन एसएम द्वारा पुरस्कृत किया गया.तांगा रेस में पिछले कई वर्षों से जलवा बिखरने वाले राजधानी तांगा की बादशाही इस बार भी बरकार रही. राजगीर महोत्सव की जान कहे जाने वाले तांगा रेस में 60 तांगा द्वारा भाग लिया गया. हजारों दर्शकों की भीड़ के बीच पूरे उत्साह के साथ सभी तांगा ने रेस जीतने का भरसक प्रयास किया. परंतु दिलीप यादव का राजधनी तांगा ने सभी को मात देकर प्रथम स्थान हासिल करने में सफल रहा. वरीय उप समाहर्ता बृजेश कुमार एवं जिला खेल पदाधिकारी आनंदी कुमार की देखरेख में प्रतियोगिता का काफी सफल आयोजन किया गया. दर्शकों ने तालियों की बौछार से तांगा चालकों को प्रोत्साहित करने का काम किया. तांगा रेस के प्रथम विजेता को दस हजार रुपये, द्वितीय को आठ हजार रुपये व तृतीय स्थान लाने वाले तांगा को छह हजार रुपये भेंट कर डीएम द्वारा पुरस्कृत किया गया. वहीं चौथे व पांचवे स्थान हासिल करने वाले तांगा को प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया. प्रतियोगिता का परिणाम:-शायका प्रवीण-एसएएम स्कूल कागजी मोहल्ला-रिमा प्रियदर्शनी-प्रियाम्यूजिकल चेयर:-रुक्मिणी कुमारी-सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल-पूजा कुमारी-एआर एकेडमी-सुजाता कुमारी-नालंदा जूनियर एकेडमीतांगा रेस:दिलीप यादव-राजधानी तांगालाला यादव-न्यू राजधानी तांगाबब्लू खान-राजरानी तांगाडोमा यादव-नैना तांगाराम प्रवेश यादव-टूरिस्ट तांगा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन