रामचंद्रपुर पंचायत में किसानों को मुआवजा नहीं
थावे : प्रखंड के रामचंद्रपुर पंचायत के किसानों को फसल क्षतिपूर्ति की राशि नहीं मिली. राशि नहीं मिलने से आक्रोशित किसानों ने आंदोलन की चेतावनी दी है. रामचंद्रपुर के किसानों ने आरोप लगाया कि किसानों की सर्वे के बाद उम्मीद में पूरा वर्ष गुजर गया. आज तक किसानों को फसल क्षतिपूर्ति नहीं मिली. क्षतिपूर्ति की […]
थावे : प्रखंड के रामचंद्रपुर पंचायत के किसानों को फसल क्षतिपूर्ति की राशि नहीं मिली. राशि नहीं मिलने से आक्रोशित किसानों ने आंदोलन की चेतावनी दी है. रामचंद्रपुर के किसानों ने आरोप लगाया कि किसानों की सर्वे के बाद उम्मीद में पूरा वर्ष गुजर गया. आज तक किसानों को फसल क्षतिपूर्ति नहीं मिली. क्षतिपूर्ति की राशि में भी बड़े पैमाने पर धांधली किया गया है.
जिस किसान को फसल क्षतिपूर्ति की राशि अधिक मिली चाहिए उनका नाम ही सूची से गायब है. किसानों ने प्रखंड कार्यालय कृषि पदाधिकारी एवं बीडीओ को शिकायत दी. लेकिन, किसी तरह की कार्रवाई नहीं होने पर किसानों ने अब सड़क पर उतरने का निर्णय लिया है.
उधर पंचायत के कृषि सलाहकार जयराम सिंह ने बताया कि आइसीआइसीआइ बैंक की लापरवाही के कारण किसानों को अब तक भुगतान नहीं मिल पाया है. इसकी शिकायत बीडीओ से लेकर डीइओ तक की गयी है. बैंक अगर भुगतान नहीं करे तो प्रखंड की क्या दोष. जल्दी ही मिलेगा गेहूं की बीजबीज विस्तार योजना के तहत आधा से भी कम किसानों को लाभ मिल सका है.
जिसे पूरा करने के लिए जल्द ही किसानों के बीच बीज की कमी को दूर करने के लिए अधिक बीज मंगाया गया है. किसानों को जल्द ही बांटने की तैयारी की जा रही है. इस मौके पर बीइओ राजेंद्र बैठा. किसान समन्वयक राकेश मिश्रा , विजेंद्र गिरी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










