युवती के हत्यारे को पकड़ने के लिए यूपी में छापेमारी
युवती के हत्यारे को पकड़ने के लिए यूपी में छापेमारी नरहवां से अज्ञात युवती का बरामद किया गया था शव युवती की हत्या कर चादर में बांध कर फेंका गया था शवसलेमगढ़ बाजार में छापेमारी कर हिरासत में लिया गया युवकप्रभात फॉलोअपसंवाददाता, कुचायकोटगोपालपुर पुलिस की टीम ने यूपी के कुशीनगर जिले के सलेमगढ़ बाजार में […]
युवती के हत्यारे को पकड़ने के लिए यूपी में छापेमारी नरहवां से अज्ञात युवती का बरामद किया गया था शव युवती की हत्या कर चादर में बांध कर फेंका गया था शवसलेमगढ़ बाजार में छापेमारी कर हिरासत में लिया गया युवकप्रभात फॉलोअपसंवाददाता, कुचायकोटगोपालपुर पुलिस की टीम ने यूपी के कुशीनगर जिले के सलेमगढ़ बाजार में छापेमारी की .छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया. युवक से पुलिस टीम पूछताछ करने में जुटी है.जांच में पुलिस को पता चला था कि सलेमगढ़ के एक युवती की मौत तीन दिन पहले हुई थी.इस सूचना के बाद पुलिस ने छापेमारी की.ध्यान रहे कि बुधवार को चादर में बांध कर नरहवा शुक्ल के समीप गंडक नहर के किनारे साइफन के नीचे से शव को बरामद किया था. जब शव को निकाला तो वह 19 वर्षीय युवती का निकला. शव जब सामने आया तो लोगों में सनसनी फैल गया.मौके पर युवती की हत्या शायद यूपी में करने के बाद यहां लाकर फेक दिया गया था. ताकि घटना का कोई पता नहीं चल सके. युवती गुलाबी रंग की सूट पहने हुई थी. पुलिस को आशंका है कि युवती के साथ रेप करने के बाद उसकी शव को ठिकाना लगाने के लिए बिहार के इस सीमावर्ती इलाके में लाकर फेंक दिया गया . शव की पहचान को लेकर उलझी पुलिस यूपी में छापेमारी की है.पुलिस को भरोसा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बहुत कुछ का खुलासा हो जायेगा.क्या कहते हैं अधिकारी” शव मिलने के बाद पुलिस ने शक के आधार पर टीम यूपी में छापेमारी की है. पुलिस पहचान के लिए कार्रवाई कर रही है. जांच को कई बिंदुओं को खंगाल रही है. जल्दी ही इस प्रकरण का भंडाफोड़ हो जायेगा.मनोज कुमार, एसडीपीओ, गोपालगंज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










