सिंधु को बाइ देगा 10 लाख रुपये का पुरस्कार
सिंधु को बाइ देगा 10 लाख रुपये का पुरस्कारनयी दिल्ली. भारतीय बैडमिंटन संघ ने मकाउ ओपन जीतनेवाली पीवी सिंधु को 10 लाख रुपये नकद पुरस्कार देने का ऐलान किया है. दुनिया की 12वें नंबर की खिलाड़ी सिंधु ने छठी रैंकिंगवाली जापान की मिनात्सू मितानी को 21-9, 21-23, 21-14 से हरा कर मकाउ ओपन खिताब की […]
सिंधु को बाइ देगा 10 लाख रुपये का पुरस्कारनयी दिल्ली. भारतीय बैडमिंटन संघ ने मकाउ ओपन जीतनेवाली पीवी सिंधु को 10 लाख रुपये नकद पुरस्कार देने का ऐलान किया है. दुनिया की 12वें नंबर की खिलाड़ी सिंधु ने छठी रैंकिंगवाली जापान की मिनात्सू मितानी को 21-9, 21-23, 21-14 से हरा कर मकाउ ओपन खिताब की हैटट्रिक बनायी. बाइ अध्यक्ष अखिलेश दासगुप्ता ने कहा, ‘उन्होंने फिर हमें गौरवांवित किया है. हमें यकीन था कि वह खिताब बरकरार रखेगी. वह हमारी अपेक्षाओं पर खरी उतरी है और उसका भविष्य उज्जवल है. हमें उस पर गर्व है और उम्मीद है कि वह भविष्य में और टूर्नामेंट जीतेगी.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










