हाइवे पर सीवान के कारोबारी से 55 हजार की लूट

Updated:
विज्ञापन

हाइवे पर सीवान के कारोबारी से 55 हजार की लूट हथियार के बल पर बाइक भी लूट ली अपराधियों ने सिधवलिया थाने के कल्याणपुर मठिया की घटना संवाददाता, सिधवलिया बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े हथियार के बल पर सीवान के व्यवसायी से 55 हजार रुपये सहित बाइक लूट ली. घटना सिधवलिया थाना क्षेत्र के कल्याणपुर मठिया […]

विज्ञापन

हाइवे पर सीवान के कारोबारी से 55 हजार की लूट हथियार के बल पर बाइक भी लूट ली अपराधियों ने सिधवलिया थाने के कल्याणपुर मठिया की घटना संवाददाता, सिधवलिया बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े हथियार के बल पर सीवान के व्यवसायी से 55 हजार रुपये सहित बाइक लूट ली. घटना सिधवलिया थाना क्षेत्र के कल्याणपुर मठिया स्थित एनएच. 28 की है. बताया गया है कि सीवान जिले के बड़हरिया थाने के हक ट्रेडर्स का कर्मचारी मुतलब अख्तर बाइक से लहना वसूली करने के लिए महम्मदपुर क्षेत्र में आया था. जब वह बड़हरिया जाने के लिए लौट रहा था, तभी एनएच. 28 पर कल्याणपुर मठिया गांव के सामने आधा दर्जन अपराधियों ने उसका पीछा कर उसके पास से 55 हजार रुपये और ग्लैमर मोटरसाइकिल लूट ली तथा पिस्तौल के बट से मार कर घायल कर दिया. घटना की सूचना पर सिधवलिया पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. इधर, एनएच. 28 पर रविवार को दो बजे दिन में घटी लूट की घटना से लोगों में दहशत है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन