राजगीर में नया रोप-वे,

Updated:
विज्ञापन

राजगीर में नया रोप-वे,-मुख्यमंत्री ने 19़ 83 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य का किया शिलान्यास-घोड़ा कटोरा के जलाशय में स्थापित होगी भगवान बुद्ध की पचास फीट ऊंची प्रतिमा-नौकायन की सुविधा भी होगी बहाल- भगवान बुद्ध की पदयात्रा वाले मार्ग राजगीर से जेठियन तक होगा सघन वृक्षारोपण संवाददाता, पटनाअंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर में रत्नागिरी पर्वत […]

विज्ञापन

राजगीर में नया रोप-वे,-मुख्यमंत्री ने 19़ 83 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य का किया शिलान्यास-घोड़ा कटोरा के जलाशय में स्थापित होगी भगवान बुद्ध की पचास फीट ऊंची प्रतिमा-नौकायन की सुविधा भी होगी बहाल- भगवान बुद्ध की पदयात्रा वाले मार्ग राजगीर से जेठियन तक होगा सघन वृक्षारोपण संवाददाता, पटनाअंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर में रत्नागिरी पर्वत पर नया रोप वे का निर्माण होगा. राजगीर महोत्सव का उद्घाटन करने आये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को रोप वे निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. 19.83 करोड़ की लागत से बनने वाले रोप वे का शिलान्यास करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा रोप वे अपना काम करता रहेगा. उन्होनें नये रोपवे के निर्माण में किसी भी तरह की तकनीकी त्रुटि नहीं रहे और रोपवे निर्माण के बाद बीच में रुकने या फंसने का संभावना नहीं हो, इसका खास निर्देश उन्होंने अधिकारियों को दिया है. नीतीश ने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि एक बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ कालका- शिमला रोपवे में फंस चुके हैं. उन्होंने कहा कि रोपवे निर्माण में किसी तरह की तकनीकी त्रुटि नहीं हो. राजगीर प्रवास के दूसरे दिन मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक स्थल घोड़ा कटोरा का निरीक्षण किया. उन्होंने राजगीर रोपवे से घोड़ा-कटोरा तक बैट्री चालित वाहन से सफर भी किया. साथ ही घोड़ा-कटोरा में नौकायान भी किया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि घोड़ा कटोरा जलाशय के बीच में 50 फीट में भगवान बुद्ध् की प्रतिमा का निर्माण होगा. भगवान बुद्ध् की प्रतिमा की दोनों तरफ 155-155 फीट जलाशय रहेगा. घोड़ा-कटोरा के दोनों तरफ से लोग नाव से आकर भगवान बुद्ध की प्रतिमा का दर्शन करेंगे एवं परिक्रमा करेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान बुद्ध की मूर्ति निर्माण में सारनाथ के धार्मिक विशेषज्ञों से राय ली जायेगी तथा घोड़ा कटोरा का सौन्दर्यीकरण भी सरकार करायेगी. घोड़ा-कटोरा परिभ्रमण के बाद मुख्यमंत्री ने राजगीर वन प्रमंडल के गेस्ट हाउस में आकर वन एवं पर्यावरण विभाग की समीक्षा बैठक की. उन्होनें वन एवं पर्यावरण विभाग के प्रधान सचिव विवेक कुमार सिंह को राजगीर से जेठियन तक सघन वृक्षारोपण कराने का निर्देश दिया. राजगीर से जेठियन वही स्थल है, जहां भगवान बुुद्ध ने पैदल यात्रा की थी. मुख्यमंत्री ने जरासंघ अखाड़ा का भी निरीक्षण किया और इसके सौंदर्यीकरण करने के संबंध में पदाधिकारियों को टास्क भी दिये. इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, पर्यटन मंत्री अनिता देवी, मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह, प्रधान सचिव वन एवं पर्यावरण विवेक कुमार सिंह, जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव अरूण सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव चंचल कुमार, अध्यक्ष बिहार राज्य भंडार निगम डा विपिन यादव,पर्यटन सचिव हरजोत कौर, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन