पूरी होगी 12 वर्षों से प्रमोशन के इंतजार कर रहे अभियंताओं की मुराद

Updated:
विज्ञापन

पूरी होगी 12 वर्षों से प्रमोशन के इंतजार कर रहे अभियंताओं की मुराद पटना. जल संसाधन विभाग में प्रमोशन का इंतजार कर रहे अभियंताओं का मुराद अब पूरी होगी. विभाग ने इसकी शुरुआत कर दी है. 1999 से प्रमोशन और वित्तीय उन्नयन लाभ की प्रतीक्षा कर रहे बांका और मधुबनी के दो सहायक अभियंताओं को […]

विज्ञापन

पूरी होगी 12 वर्षों से प्रमोशन के इंतजार कर रहे अभियंताओं की मुराद पटना. जल संसाधन विभाग में प्रमोशन का इंतजार कर रहे अभियंताओं का मुराद अब पूरी होगी. विभाग ने इसकी शुरुआत कर दी है. 1999 से प्रमोशन और वित्तीय उन्नयन लाभ की प्रतीक्षा कर रहे बांका और मधुबनी के दो सहायक अभियंताओं को विभाग ने प्रमोशन दिया है. जल संसाधन विभाग के अभियंता संगठनों ने प्रमोशन और वित्तीय उन्नयन लाभ की मांग को ले कर पिछले चार-पांच वर्षों से आंदोलन चला रखा है. विभाग ने चुनाव बाद अभियंताओं की मांगे पूरी करने का भरोसा दिया था. नवम्बर, 2015 से इसकी विभाग ने शुरुआत कर दी है. जल संसाधन विभाग में 213 कनीय, सहायक और यांत्रिक अभियंताओं को प्रोन्नति मिलनी है. दिसंबर से धीरे-धीरे अन्य अभियंताओं को भी प्रोन्नति व वित्तीय उन्नयन का लाभ मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन