पुणे को हरा एटीके सेमीफाइनल में
पुणे को हरा एटीके सेमीफाइनल मेंकोलकाता. इयान ह्यूम की सत्र की दूसरी हैटट्रिक की बदौलत गत चैंपियन एटलेटिको डि कोलकाता इंडियन सुपर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में शुक्रवार को यहां एफसी पुणे सिटी को 4-1 से हरा कर सेमीफाइनल में जगह पक्की करनेवाली पहली टीम बना. कनाडा के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाडी ह्यूम ने नौवें, 47वें और […]
पुणे को हरा एटीके सेमीफाइनल मेंकोलकाता. इयान ह्यूम की सत्र की दूसरी हैटट्रिक की बदौलत गत चैंपियन एटलेटिको डि कोलकाता इंडियन सुपर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में शुक्रवार को यहां एफसी पुणे सिटी को 4-1 से हरा कर सेमीफाइनल में जगह पक्की करनेवाली पहली टीम बना. कनाडा के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाडी ह्यूम ने नौवें, 47वें और 83वें मिनट में गोल दागे. पुणे के लिए एड्रियन मुटु (86वें मिनट) ने एक गोल किया, लेकिन स्थानापन्न खिलाड़ी देजान लेकिच ने अंतिम लम्हों (90 प्लस चौथे मिनट) में मेजबान टीम की ओर से एक और गोल दागकर उसकी 4-1 से जीत सुनिश्चित की. इस दौरान युवा भारती क्रीड़ांगन में इस मैच को देखने के लिए 48,721 दर्शक मौजूद थे. एटीके की टीम ने इसके साथ ही 13 मैचों में 23 अंकों के साथ लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की. टीम घरेलू मैदान पर अपने अंतिम लीग मैच में चार दिसंबर को मुंबई सिटी एफसी से भिड़ेगी. एफसी पुणे सिटी के इस हार के बाद 12 मैचों में 15 अंक हैं और उसे पिछले सात मैचों से जीत नसीब नहीं हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










