मनोहर की टप्पिणी से काफी खुशी हुई: लोर्गट

Updated:
विज्ञापन

मनोहर की टिप्पणी से काफी खुशी हुई: लोर्गटनयी दिल्ली. क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के मुख्य कार्यकारी हारुन लोर्गट ने आइसीसी चेयरमैन शशांक मनोहर के दबदबा बनाने के लिए ‘बिग थ्री’ को लताड़ने पर खुशी जाहिर की है. मनोहर ने कहा कि वह पिछले साल संवैधानिक बदलाव को स्वीकृति नहीं देते, जिसने फैसले लेने की सभी […]

विज्ञापन

मनोहर की टिप्पणी से काफी खुशी हुई: लोर्गटनयी दिल्ली. क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के मुख्य कार्यकारी हारुन लोर्गट ने आइसीसी चेयरमैन शशांक मनोहर के दबदबा बनाने के लिए ‘बिग थ्री’ को लताड़ने पर खुशी जाहिर की है. मनोहर ने कहा कि वह पिछले साल संवैधानिक बदलाव को स्वीकृति नहीं देते, जिसने फैसले लेने की सभी तरह की प्रक्रिया में बीसीसीआइ, इसीबी और सीए के प्रतिनिधियों को अधिकार दिये. इसके अलावा इन तीनों बोर्ड को आइसीसी के नये राजस्व माडल के तहत अधिक राजस्व प्रतिशत मिलेगा. मनोहर के हवाले से कहा गया, ‘मैं तीन बड़े देशों के आइसीसी में दबदबा बनाने से सहमत नहीं हूं.’ सीएसए ने मनोहर के इरादे की सराहना करते हुए कहा, ‘अगर मैं मनोहर की टिप्पणी पर बेहद खुशी जाहिर नहीं करूंगा, तो मैं सच नहीं बोलूंगा.’ उन्होंने कहा, ‘यह काफी अच्छी टिप्पणी है और उन्हें जानते हुए मुझे भरोसा है कि वह आइसीसी के ढांचे में बदलाव करके इसे बेहतर स्थान बनायेंगे, जिससे कि आइसीसी के सभी सदस्य और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट फल फूल सके.’ बीसीसीआइ प्रमुख को श्रीलंका क्रिकेट से भी सराहना मिली, जिसने मनोहर को ‘व्यावहारिक व्यक्ति’ करार देकर उनका समर्थन किया. एसएलसी का संचालन करनेवाली अंतरिम समिति के चेयरमैन सिदाथ वेटिमुनी ने कहा कि वह मनोहर को लेकर आशांवित हैं. उन्होंने कहा, ‘शशांक बोर्ड के नजरिये की जगह अधिक वैश्विक नजरिये से बोल रहे हैं, जो आइसीसी चेयरमैन के रूप में मुझे लगता है कि सही चीज है. यह सुनकर अच्छा लगा. वह मुझे व्यावहारिक व्यक्ति लगते हैं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन