नरेंद्र मोदी अपराजेय नहीं : शिवानंद

Updated:
विज्ञापन

नरेंद्र मोदी अपराजेय नहीं : शिवानंदसंवाददाता, पटनापूर्व सांसद शिवानंद तिवारी ने सोमवार को कहा कि बिहार ने साबित कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपराजेय नहीं हैं. उन्होंने कहा कि जो लोग बिहार चुनाव नतीजे को सिर्फ जातीय नज़रिया से देख रहे हैं, वे गंभीर भूल कर रहे हैं. भाजपा ने भी जाति को […]

विज्ञापन

नरेंद्र मोदी अपराजेय नहीं : शिवानंदसंवाददाता, पटनापूर्व सांसद शिवानंद तिवारी ने सोमवार को कहा कि बिहार ने साबित कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपराजेय नहीं हैं. उन्होंने कहा कि जो लोग बिहार चुनाव नतीजे को सिर्फ जातीय नज़रिया से देख रहे हैं, वे गंभीर भूल कर रहे हैं. भाजपा ने भी जाति को धर्म से भेदना चाहा. लेकिन, जाति- धर्म से ज़्यादा स्थाई और ताक़तवर है. धर्म बदलने से जाति कहां बदलती है !उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के सत्तारूढ़ होने के बाद ऩफरत से मोहब्बत करने वाली ताक़तों को बल मिला. नरेंद्र मोदी का सबका साथ-सबका विकास के नारे पर यकीन कर जनता ने उन्हें देश का बागडोर सौंपा है. लेकिन, विकास तो नज़र नहीं आ रहा है.उन्होंने कहा कि सरकार राष्ट्र भक्त का प्रमाण पत्र बांट रही है. लोगों के लिखने, पढ़ने, खाने-पीने, बोलने पर पाबंदी लग रही है. जबकि, विविधता ही हमारे मुल्क की बुनियाद है. नरेंद्र मोदी उस बुनियाद पर चोट पहुंचा रहे हैं. बिहार का जनादेश इन सबके खिलाफ है. इस जनादेश का संदेश है सुधरिए या 2019 में सिंहासन ख़ाली करने के लिए तैयार रहिये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन