पानी भरने को लेकर झड़प, दो घायल
पानी भरने को लेकर झड़प, दो घायल गोपालगंज. दरवाजे पर लगे चापाकल पर पानी भरने को लेकर विवाद में दो लोग घायल हुए हैं. घायलों को स्थानीय अस्पताल में भरती कराया गया है. प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. हथुआ थाना क्षेत्र के सुहागपुर गांव के सोनू बैठा का अारोप […]
पानी भरने को लेकर झड़प, दो घायल गोपालगंज. दरवाजे पर लगे चापाकल पर पानी भरने को लेकर विवाद में दो लोग घायल हुए हैं. घायलों को स्थानीय अस्पताल में भरती कराया गया है. प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. हथुआ थाना क्षेत्र के सुहागपुर गांव के सोनू बैठा का अारोप है कि वह अपना गदहा लेकर गांव के बाहर चवर में चराने गया था जहां पर प्यास लगने पर वह डॉ सचितानंद सिंह के दरवाजे पर लगे चापाकल से पानी पीने लगा. इतने में डाॅ सिंह घर से बाहर निकल आये तथा गाली-गलौज करने लगे. जब उसने गाली देने से मना किया तो उसके साथ मारपीट की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










