चुनाव जीतने के बार बाबा दोनाशुक्ल के दरबार में पहुंचे विधायक

Updated:
विज्ञापन

चुनाव जीतने के बार बाबा दोनाशुक्ल के दरबार में पहुंचे विधायक कुचायकोट,विधानसभा क्षेत्र से चौथे बार विधायक चुने जाने के बाद जदयू के विधायक अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पांडेय ने यूपी और बिहार के बॉर्डर पर स्थित बाबा दोना शुक्ल के दरबार पहुंचे. जहां बाबा के शरण में माथा पटक कर आशीर्वाद ली. उनके साथ […]

विज्ञापन

चुनाव जीतने के बार बाबा दोनाशुक्ल के दरबार में पहुंचे विधायक कुचायकोट,विधानसभा क्षेत्र से चौथे बार विधायक चुने जाने के बाद जदयू के विधायक अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पांडेय ने यूपी और बिहार के बॉर्डर पर स्थित बाबा दोना शुक्ल के दरबार पहुंचे. जहां बाबा के शरण में माथा पटक कर आशीर्वाद ली. उनके साथ सैकड़ों की संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता उत्साहित थे. बाबा दोनाशुक्ल की जयकार के साथ पप्पू पांडेय जिंदा बाद की नारे लगे. विधायक के जितने के बाद यहां माथा टेकने के मन्नत कार्यकर्ताओं ने मांगी थी. कार्यकर्ताओं के कहने पर यहां पहंुच कर विधायक ने पूजा अर्चना की. हालांकि घर से निकलने के बाद थावे में मां सिंहासनी की दरबार में पूजा कर तब प्रमाण पत्र लेने मतगणना केंद्र पर पहुंचे थे. इस मौके पर कटेया के प्रखंड प्रमुख पति आनंद मिश्र, जदयू नेता श्याम बिहारी पांडेय, महफूज अंसारी, अजय मिश्रा, ओम प्रकाश तिवारी, शिक्षक भूनेश्वर शुक्ला, देवेंद्र पांडेय आदि लोग शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन