अस्पताल में दुराचार मामले में दो कर्मचारियों को 10-10 साल की कैद
अस्पताल में दुराचार मामले में दो कर्मचारियों को 10-10 साल की कैद बलिया. जिले की एक अदालत ने अस्पताल में दुराचार के मामले में दो कर्मचारियों को दोषी मानते हुए उन्हें 10-10 साल कैद की सजा सुनायी है. अभियोजन पक्ष के अनुसार, बांसडीह रोड थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में 23 मई 2015 को […]
अस्पताल में दुराचार मामले में दो कर्मचारियों को 10-10 साल की कैद बलिया. जिले की एक अदालत ने अस्पताल में दुराचार के मामले में दो कर्मचारियों को दोषी मानते हुए उन्हें 10-10 साल कैद की सजा सुनायी है. अभियोजन पक्ष के अनुसार, बांसडीह रोड थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में 23 मई 2015 को अपनी मां का इलाज कराने आयी 16 साल की एक लड़की को अस्पताल के कर्मचारियों सर्वोत्तम चौबे और शिवम पाण्डेय ने अकेली पाकर उससे बलात्कार किया था. इस मामले में चौबे और पाण्डेय के साथ-साथ अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉक्टर जे. पी. शुक्ला पर आरोप तय किये गये थे. अपर जिला न्यायाधीश :प्रथम: अश्वनी कुमार सिंह की अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद कल चौबे और पाण्डेय को बलात्कार का दोषी करार देते हुए 10-10 साल की कैद तथा 20-20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनायी. आरोपी डॉक्टर शुक्ला को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










