मस्जिद की छत ढहने से एक मरा, चार घायल
मस्जिद की छत ढहने से एक मरा, चार घायल सम्भल. एक मस्जिद की छत ढहने से मलबे में दबकर एक लड़के की मौत हो गयी तथा चार अन्य घायल हो गये. यह घटना उत्तर प्रदेश में सम्भल जिले के नखासा क्षेत्र में हुई. अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने आज यहां बताया कि नखासा थाना […]
मस्जिद की छत ढहने से एक मरा, चार घायल सम्भल. एक मस्जिद की छत ढहने से मलबे में दबकर एक लड़के की मौत हो गयी तथा चार अन्य घायल हो गये. यह घटना उत्तर प्रदेश में सम्भल जिले के नखासा क्षेत्र में हुई. अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने आज यहां बताया कि नखासा थाना क्षेत्र के महमूद खां सराय के पास ख्वास खान वाली पुरानी मस्जिद में निर्माण कार्य चल रहा था. कल रात लगभग 11 बजे मस्जिद की छत अचानक ढह गयी और वहां काम कर रहे पांच लोग उसके मलबे में दब गये. उन्होंने बताया कि इस हादसे में मलबे में दबकर जीशान :15: नामक लडके की मृत्यु हो गयी तथा शानू, फरमान, गुलफाम और रियाजुल घायल हो गये. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










