बैकुंठपुर में हुई है लोकतंत्र की जीत : मिथिलेश

Updated:
विज्ञापन

बैकुंठपुर में हुई है लोकतंत्र की जीत : मिथिलेश फोटो नं-3गोपालगंज. बैकुंठपुर में लोकतंत्र की जीत हुई है. जनता ने मुझे जो आशीर्वाद दिया है, इसके लिए मैं सभी मतदाताओं को धन्यवाद देता हूं. भाजपा विधायक मिथिलेश तिवारी ने कहा कि बैकुंठपुर में धन-बल और प्रशासन तंत्र की हार हुई है और यहां लोकतंत्र की […]

विज्ञापन

बैकुंठपुर में हुई है लोकतंत्र की जीत : मिथिलेश फोटो नं-3गोपालगंज. बैकुंठपुर में लोकतंत्र की जीत हुई है. जनता ने मुझे जो आशीर्वाद दिया है, इसके लिए मैं सभी मतदाताओं को धन्यवाद देता हूं. भाजपा विधायक मिथिलेश तिवारी ने कहा कि बैकुंठपुर में धन-बल और प्रशासन तंत्र की हार हुई है और यहां लोकतंत्र की जीत हुई है. बिहार के रिजल्ट से निराशा हुई है. यह विकास पर निश्चित रूप से प्रभाव डालेगा. मैं बैकुंठपुर की जनता की उम्मीदों पर पूर्णत: खरा उतरूंगा तथा लोगों ने जो आशीर्वाद दिया है, मैं उनका सेवक बन कर उनके लिए काम करुंगा. तिवारी ने कहा, बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र को मॉडल क्षेत्र बनाया जायेगा. यूथ के रोजगार के बीच सार्थक कदम उठाये जायेंगे. डिग्री एवं पीजी कॉलेज की स्थापना करायी जायेगी. डुमरिया में अत्याधुनिक शव दाहगृह बनेगा. एसएन पांडेय खजुरिया कॉलेज को अत्याधुनिक सुविधा प्रदान की जायेगी. स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सा की उत्तम व्यवस्था कराऊंगा तथा विकास की किरण अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जायेगा. उन्होंने कहा कि गवही की सड़कों को भी दुरुस्त किया जायेगा. शिक्षा, रोजगार, बिजली, सड़क, पानी तथा भ्रष्टाचार उन्मूलन मेरी प्राथमिकता होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन