मीरगंज के मोबाइल व्यवसायी की यूपी में हत्या
मीरगंज के मोबाइल व्यवसायी की यूपी में हत्या मीरगंज में मोबाइल की थी दुकान पड़रौना में किया गया पोस्टमार्टम फोटो न. 17 मीरगंज. मीरगंज के मोबाइल दुकानदार की यूपी में चाकू मार कर हत्या कर दी गयी. कुशीनगर जिले के तमकुही राज थाना क्षेत्र में शनिवार को उसका शव मिला. पुलिस ने परिजनों को इसकी […]
मीरगंज के मोबाइल व्यवसायी की यूपी में हत्या मीरगंज में मोबाइल की थी दुकान पड़रौना में किया गया पोस्टमार्टम फोटो न. 17 मीरगंज. मीरगंज के मोबाइल दुकानदार की यूपी में चाकू मार कर हत्या कर दी गयी. कुशीनगर जिले के तमकुही राज थाना क्षेत्र में शनिवार को उसका शव मिला. पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दी. मृतक 22 वर्षीय अमन केशरी रजिस्ट्री कचहरी के निवासी बदरी प्रसाद का पुत्र था. तमकुही राज पुलिस के मुताबिक अमन केशरी दो दिन पहले अपनी बाइक से तमकुही राज गया था. शनिवार की सुबह घर लौटने के दौरान सुनसान जगह पर अपराधियों ने उसकी हत्या कर दी. बाइक को चार किमी दूर नहर में फेंक दिया गया था. पुलिस ने मृतक के पैंट में मिले कागजात के आधार पर घरवालों से संपर्क किया. उधर, घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए पड़रौना अस्पताल ले गयी है. घटना के कारण का अभी तक कुछ खुलासा नहीं हो सका है. मोबाइल व्यवसायी तमकुही राज दो दिनों से किसी काम के लिए गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










