विस चुनाव में आदर्श आचार संहिता के 53 मामले दर्ज
विस चुनाव में आदर्श आचार संहिता के 53 मामले दर्ज सबसे ज्यादाा भाजपा पर हुई रेकाॅर्ड प्राथमिकी कुचायकोट में सबसे कम दर्ज हुई प्राथमिकी गोपालगंज. विधानसभा चुनाव में अबतक आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में 53 प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. नौ सितंबर को अधिसूचना जारी होने के बाद आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो […]
विस चुनाव में आदर्श आचार संहिता के 53 मामले दर्ज सबसे ज्यादाा भाजपा पर हुई रेकाॅर्ड प्राथमिकी कुचायकोट में सबसे कम दर्ज हुई प्राथमिकी गोपालगंज. विधानसभा चुनाव में अबतक आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में 53 प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. नौ सितंबर को अधिसूचना जारी होने के बाद आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गयी. इसके बाद आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाने लगी.जिला निर्वाची पदाधिकारी राहुल कुमार ने छह विधानसभा क्षेत्रों के 14 प्रखंडों के सीओ को प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया था. सभी निर्वाची पदाधिकारियों को भी आदर्श आचार संहिता के मामले में पैनी नजर रखने का निर्देश दिया गया है. चुनाव के दौरान पूरे जिले में अब तक 53 प्राथमिकियां दर्ज की गयी हैं. क्या कहते हैं पदाधिकारी आदर्श आचार संहिता चुनाव प्रक्रिया की समाप्ति की तिथि 12 नवंबर तक प्रभावी है. इस दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करनेवाली पार्टी एवं व्यक्तियों पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. इस स्थिति में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में पैनी नजर रखते हुए प्राथमिकी दर्ज किये जाने का निर्देश दिया गया है. नोडल पदाधिकारी, आदर्श आचार संहिता कोषांग पार्टीवार दर्ज प्राथमिकी भाजपा – 17बजरंग दल- 01गरीब जनता दल- 02बहुजन समाज पार्टी- 02जदयू – 02राजद -02आप – 01निर्दलीय – 02व्यक्तिगत – 24कुल – 53
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










