असहष्णिुता के मुद्दे पर सरकार चर्चा को तैयार : नायडू

Updated:
विज्ञापन

असहिष्णुता के मुद्दे पर सरकार चर्चा को तैयार : नायडू नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने कहा कि सरकार असहिष्णुता के मुद्दे पर बहस के लिए तैयार है. साथ ही उन्होंने सुपरस्टार शाहरुख खान और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के खिलाफ भाजपा के कुछ नेताओं के विवादित बयान को खारिज कर दिया. […]

विज्ञापन

असहिष्णुता के मुद्दे पर सरकार चर्चा को तैयार : नायडू नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने कहा कि सरकार असहिष्णुता के मुद्दे पर बहस के लिए तैयार है. साथ ही उन्होंने सुपरस्टार शाहरुख खान और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के खिलाफ भाजपा के कुछ नेताओं के विवादित बयान को खारिज कर दिया. नायडू ने कहा, ‘‘किसी को भी ऐसी निरर्थक बातें नहीं करनी चाहिए. कर्नाटक में एक स्थानीय पदाधिकारी द्वारा दिया गया बयान पूरी तरह से निंदनीय है, अगर उन्होंने मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार ऐसा बयान दिया है. पार्टी शाहरुख खान के खिलाफ एक पदाधिकारी द्वारा की गयी टिप्पणी को भी स्वीकार नहीं करती. भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कल यह ट्वीट कर विवाद पैदा कर दिया था कि शाहरुख खान की ‘‘आत्मा” पाकिस्तान में है हालांकि वह रहते भारत में हैं. इस मुद्दे पर हुयी आलोचना के बाद आज उन्होंने अपना ट्वीट वापस ले लिया. ‘‘बढ़ती असहिष्णुता” के खिलाफ कांग्रेस, कलाकारों, वैज्ञानिकों और बुद्धिजीवियों द्वारा प्रदर्शन किये जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उनका आंदोलन लोगों द्वारा जनादेश के खिलाफ है. सरकार इस मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है, अगर विपक्ष संसद चलने देती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन