भाजपा ने चुनाव आयोग से की चुनाव में पारा मिलट्रिी फोर्स तैनात करने की मांग

Updated:
विज्ञापन

भाजपा ने चुनाव आयोग से की चुनाव में पारा मिलिट्री फोर्स तैनात करने की मांगसहरसा एसपी को चुनाव कार्य से हटाने का आग्रहराजद द्वारा बांटे गये परचे पर कार्रवाई करे आयोगमुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मिला भाजपा शिष्टमंडलसंवाददाता,पटनाभाजपा नेताओं ने गुरुवार को पांचवें चरण के चुनाव को लेकर संबंधित विधानसभा क्षेत्र में पारा मिलिट्री फाेर्स तैनात […]

विज्ञापन

भाजपा ने चुनाव आयोग से की चुनाव में पारा मिलिट्री फोर्स तैनात करने की मांगसहरसा एसपी को चुनाव कार्य से हटाने का आग्रहराजद द्वारा बांटे गये परचे पर कार्रवाई करे आयोगमुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मिला भाजपा शिष्टमंडलसंवाददाता,पटनाभाजपा नेताओं ने गुरुवार को पांचवें चरण के चुनाव को लेकर संबंधित विधानसभा क्षेत्र में पारा मिलिट्री फाेर्स तैनात करने की मांग की है. प्रत्येक मतदान केंद्र पर पर्दानसीन महिलाओं की पहचान हेतु महिला शिक्षक या महिला पुलिस की व्यवस्था करने का आयोग से आग्रह किया है़ सहरसा के एसपी पर महागंठबंधन के पक्ष में काम करने का आरोप लगाते हुए चुनाव कार्य से हटाने के लिए कहा है़ राजद द्वारा फारबिसगंज में दलित व महादलित टोले में भाजपा के खिलाफ बांटे गये परचा को लेकर कार्रवाई करने की मांग की है. इस संबंध में भाजपा नेताओं का एक शिष्टमंडल मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मिल कर ज्ञापन सौंपा है़ शिष्टमंडल में विधान पार्षद संजय मयूख व सूरजनंदन कुशवाहा, राजीव रंजन, भाजपा नेता कुमार सचिन व राधिका रमण शामिल थे. ज्ञापन में कहा गया है कि नेपाल व बांगलादेश का बॉर्डर लगने के कारण इस इलाके में दहशत बना रहा है. अतिसंवेदनशील क्षेत्र होने के कारण व्यापक पैमाने पर गड़बड़ी की आशंका है. महागंठबंधन के लोग दूसरे देश के लोग का सहयोग ले सकते है़ं इस पर नजर रखने की जरूरत है. सहरसा जिला में आरएसएस के नाम का अवैध परचा बांटे जाने व कोशी होटल से रुपये का वितरण किये जाने की सूचना पुलिस को देने के बाद भी ढाई घंटे बाद पुलिस वहां पहुंची. भाजपा नेताओं ने सहरसा के एसपी को तत्काल चुनाव कार्य से हटाने की मांग की है. फारबिसगंज में दलित व महादलित टोले में राजद द्वारा भाजपा के खिलाफ बांटे गये पर्चा पर कार्रवाई होनी चाहिए. भाजपा नेताओं ने पर्चा की छाया प्रति मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा है. ज्ञापन में कहा गया कि पहले संपन्न हुए चार चरण के चुनाव को लेकर समय-समय पर मतदान केंद्रों पर पर्दानसीन महिलाओं की पहचान के लिए महिला सुरक्षाकर्मी या महिला मतदानकर्मी की व्यवस्था करने के लिए कहा गया था. इसकी व्यवस्था नहीं होने से बोगस वोटिंग हुई. आयोग का निर्देश भी है, लेकिन उसका पालन नहीं हो रहा है. कल के चुनाव में मतदान केंद्र पर व्यवस्था होनी चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन