दीपंकर सहित सभी वाम नेता दल्लिी लौटे, वाम ब्लॉक कर रहा चुनावी मंथन
दीपंकर सहित सभी वाम नेता दिल्ली लौटे, वाम ब्लॉक कर रहा चुनावी मंथन सात जिलों में डोर-टू-डोर मतदाताओं से संपर्क कर रहे वाम ब्लॉक के कार्यकर्ता संवाददाता, पटना चुनाव प्रचार का दौर समाप्त होते ही बिहार में लंबे समय से जमे वाम ब्लॉक के राष्ट्रीय नेता दिल्ली लौटने लगे हैं. बुधवार को भाकपा-माले के राष्ट्रीय […]
दीपंकर सहित सभी वाम नेता दिल्ली लौटे, वाम ब्लॉक कर रहा चुनावी मंथन सात जिलों में डोर-टू-डोर मतदाताओं से संपर्क कर रहे वाम ब्लॉक के कार्यकर्ता संवाददाता, पटना चुनाव प्रचार का दौर समाप्त होते ही बिहार में लंबे समय से जमे वाम ब्लॉक के राष्ट्रीय नेता दिल्ली लौटने लगे हैं. बुधवार को भाकपा-माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य और माकपा की राष्ट्रीय सचिव वृंदा करात भी दिल्ली लौट गयीं. वाम ब्लॉक के केंद्रीय नेताओं में सीपीआई के नेता रमेंद्र कुमार ही पटना में जमे हैं. वाम ब्लॉक के सभी दलों के कार्यकर्ता सात जिलों में डोर-टू-डोर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं. भाकपा, माले, माकपा और फॉरवर्ड ब्लॉक ने अपने कार्यकर्ताओं को मतदाता पर्ची बांटने का भी जिम्मा दे रखा है. वाम ब्लॉक के सभी दल चुनावी नतीजों के बाद अपनी-अपनी स्टेट कमेटी की बैठक करेंगे और आगे की अपनी रणनीति बनायेंगे. भाकपा-माले ने तो 14 नवम्बर को अपनी राज्य कमेटी की बैठक तय भी कर दी है. भाकपा और माकपा आठ के बाद 10 या 12 नवम्बर को अपनी-अपनी बैठक करेंगे. पांचवें चरण में सबसे अधिक ताकत माकपा ने झोंक रखी है. उसके 13 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. उसके जिला सचिव से लेकर अन्य स्टेट पदाधिकारी भी 13 विधान सभा क्षेत्रों में जमे हैं. माकपा के सभी पदाधिकारी छह नवम्बर को पटना लौटेंगे और चुनाव की समीक्षा करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










