मुक्त वद्यिालीय प्रतियोगिता परीक्षा 24 से 28 तक

Updated:
विज्ञापन

मुक्त विद्यालीय प्रतियोगिता परीक्षा 24 से 28 तक 19 से 21 नवंबर तक वितरित होंगी संबंधित सामग्रीडीइओ बने नोडल पदाधिकारी संवाददाता, गोपालगंज बिहार मुक्त विद्यालीय शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड के निर्देश के आलोक में द्वितीय परीक्षा 2015 (दिसंबर) की माध्यमिका एवं उच्च माध्यमिक स्तरीय प्रायोगिक परीक्षाओं की तिथि निर्धारित कर दी गयी है. निर्देश के […]

विज्ञापन

मुक्त विद्यालीय प्रतियोगिता परीक्षा 24 से 28 तक 19 से 21 नवंबर तक वितरित होंगी संबंधित सामग्रीडीइओ बने नोडल पदाधिकारी संवाददाता, गोपालगंज बिहार मुक्त विद्यालीय शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड के निर्देश के आलोक में द्वितीय परीक्षा 2015 (दिसंबर) की माध्यमिका एवं उच्च माध्यमिक स्तरीय प्रायोगिक परीक्षाओं की तिथि निर्धारित कर दी गयी है. निर्देश के आलोक में जिले के संबंधित अध्ययन केंद्रों पर प्रायोगिक परीक्षा का संचालन 24 नवंबर से 28 नवंबर तक होगा. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीइओ) बोर्ड द्वारा प्रायोगिक परीक्षाओं के आयोजन के लिए नोडल पदाधिकारी नियुक्त किये गये हैं. बोर्ड द्वारा डीइओ कार्यालय को 18 नवंबर तक प्रायोगिक परीक्षा से संबंधित सारी सामग्री उपलब्ध करा दी जायेगी. मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी बिहार मुक्त विद्यालीय शिक्षा एवं परीक्षा बोर्ड, पटना ने इससे संबंधित निर्देश डीइओ को दिया है.कौन देते हैं परीक्षा वैसे छात्र व छात्राएं जो किसी सरकारी विद्यालयों में नामांकित नहीं हैं, उनका नामांकन ही बिहार मुक्त विद्यालीय शिक्षा संस्थानों में होता है. नामांकन वर्ग 9 तथा 10 में करने का प्रावधान है. जिले के वैसे विद्यालय जहां इससे संबंधित पठन-पाठन का कार्य चलता है, वहां पढ़ाई संबंधित विद्यालयों में 10 बजे के पहले तथा 4 बजे के बाद की जाती है. नियमानुसार इसका बोर्ड इसकी परीक्षा का संचालन तथा अन्य कार्यों की देख-रेख करता है. जिलांतर्गत अध्ययन केंद्रों के लिए डीइओ कार्यालय द्वारा 19 से 21 नवंबर तक प्रायोगिक परीक्षा से संबंधित सामाग्री का वितरण किया जायेगा. इसमें परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र, प्रायोगिक परीक्षा के लिए उत्तरपुस्तिकाएं तथा परीक्षार्थियों के विषयवार उपस्थिति पत्रक सहित कई सामग्री हैं.क्या कहते हैं अधिकारीबिहार मुक्त विद्यालीय शिक्षण के तहत प्रायोगिकी परीक्षा के सफल संचालन के लिए सारे प्रयास किये जायेंगे. प्रायोगिक परीक्षा में किसी प्रकार की कोई अनियमितता व धांधली न हो, इस पर पूरा ध्यान रखा जायेगा. अशोक कुमार, डीइओ

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन