मच्छरों ने किया बेहाल, छिड़काव नदारद
मीरगंज : मौसम के करवट लेने के साथ ही नगर से लेकर गांव तक मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है. रात हो या दिन हर वक्त मच्छरों के प्रकोप से लोग परेशान हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से मच्छरों को नष्ट करने का प्रयास बेकार साबित हो रहा है. इन दिनों शहर में मच्छरों के […]
मीरगंज : मौसम के करवट लेने के साथ ही नगर से लेकर गांव तक मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है. रात हो या दिन हर वक्त मच्छरों के प्रकोप से लोग परेशान हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से मच्छरों को नष्ट करने का प्रयास बेकार साबित हो रहा है. इन दिनों शहर में मच्छरों के भगानेवाली दवाओं की बिक्री बढ़ गयी है.
पूर्व में मच्छरों से लोगों को उतना भय नहीं होता था, जितना अब. डेंगू तथा मस्तिष्क ज्वर फैलने के बाद हो रहा है. नगर पंचायत के पदाधिकारी मच्छर रोधी रसायनों का छिड़काव नहीं कर रहे हैं. शहर में जलनिकासी तथा नालों के हालात से स्थिति बद-से-बदतर होती जा रही है. शहर में आज तक नालों से पानी की निकासी का सामूहिक सुधार नहीं हो सका है.
इसके कारण नाले का पानी सड़क पर फैलने लगा है. जलजमाव और बढ़ते मच्छरों के प्रकोप को लेकर विरोध-प्रदर्शन भी किया गया. प्रशासन को शायद इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. फॉगिंग के नाम पर शहर में आधा अधूरा कराया गया, जिससे समस्या और उत्पन्न हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










