धनतेरस और दीपावली पर विशेष संयोग, बरसेगी लक्ष्मी

Updated:
विज्ञापन

गोपालगंज : ग्रह नक्षत्रों के अद्भुत संयोग व सूर्योदय की तिथि के आधार पर इस बार दीपावली पर खास संयोग बन रहा है. मंगलवार की रात से अमावस्या चढ़ने और बुधवार का दिन होने से लक्ष्मी के साथ गणेश की भी विशेष कृपा होगी. साथ ही सोमवार का दिन त्रयोदशी तिथि रहने के कारण धनतेरस […]

विज्ञापन

गोपालगंज : ग्रह नक्षत्रों के अद्भुत संयोग व सूर्योदय की तिथि के आधार पर इस बार दीपावली पर खास संयोग बन रहा है. मंगलवार की रात से अमावस्या चढ़ने और बुधवार का दिन होने से लक्ष्मी के साथ गणेश की भी विशेष कृपा होगी. साथ ही सोमवार का दिन त्रयोदशी तिथि रहने के कारण धनतेरस भी बेहद खास है.

सोमवार व त्रयोदशी के स्वामी भगवान शिव हैं. इस बार का धनतेरस भी खास संयोग लेकर आया है. धनतेरस नौ नवंबर व दीपावली 11 नवंबर को है. शास्त्रों के अनुसार इसी दिन चिकित्सा शास्त्र के आधार धन्वंतरि ऋषि का अविर्भाव हुआ था. इसलिए उनकी भी पूजा होती है. 10 तारीख को हनुमंत जन्मोत्सव और रात में काली पूजा भी मनायी जायेगी. क्योंकि अमावस्या मंगलवार की रात 8.54 बजे से शुरू हो जायेगा. यह दुर्लभ संयोग है.

11 तारीख को ही दीपावली, सुख रात्रि, लक्ष्मी पूजा, पितृ विसर्जन और दीक्षा ग्रहण भी होगा. धनतेरस 6.53 बजे तक खरीदारी ज्योतिष विशेषज्ञ अमवा निवासी डॉ विजय ओझा की मानें तो 9 नवंबर यानी धनतेरस को शाम 6.53 बजे तक ही खरीदारी शुभ रहेगी. क्योंकि त्रयोदशी 6.53 बजे तक ही है. इसके बाद चतुर्दशी की तिथि आरंभ हो जायेगी. इस दौरान खरीदारी से भक्तों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसेगी. दीपावली के दिन प्रात: काल से अगले दिन प्रात: काल यानी 24 घंटे अखंड दीप जलाना चाहिए.

अखंड दीप जलना अत्यंत शुभ माना जाता है. इलेक्ट्रॉनिक और शोभा की वस्तुएंसुबह 9.30 से 11.35 बजे तक, दोपहर 1.20 से 2.50 तक चल संपत्ति खरीदने का शुभ योग है. इस अवधि में इलेक्ट्रॉनिक्स सामान, शोभा की वस्तुएं, वस्त्र आदि की खरीदारी की जा सकती है.

लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त5.48 बजे शाम से 9.44 बजे तक (वृष लग्न में)12.15 बजे रात से रात 2.31 बजे तक (सिंह लग्न में)प्रदोष काल में माता लक्ष्मी की पूजाप्रदोष काल में माता लक्ष्मी की पूजा करने की परंपरा आदि काल से रही है. दिन भर व्रत रख कर शाम में लक्ष्मी पूजन करनी चाहिए.

पूजा के दौरान श्री सूक्त पाठ, पुरुष सूक्त का पाठ और दुर्गा सप्तशती के चतुर्थ एवं एकादश अध्याय का पाठ करना अत्यंत फलदायी माना जाता है. पुष्य नक्षत्र में की खरीदारीमंगलवार को पुख्य नक्षत्र के साथ तीन तीन शुभ योग के बीच महिलाओं ने चल और अचल संपत्ति का खरीदारी की. सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धी एवं रवि योग के साथ दुकानों पर भीड़ देखी गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन