सोमवार को कलेक्ट्रिएट में छायी रही विरानगी

Updated:
विज्ञापन

सोमवार को कलेक्ट्रिएट में छायी रही विरानगी ठप हुआ 22 कोषांगों का कार्यअधिकतर कार्यालय भी रहे बंदफोटो-10- कलेक्ट्रिएट के बंद पड़े कार्यालय फोटो- 10 ए- अपने कार्यों को निबटा रहे बाबूसंवाददाता, गोपालगंजचुनाव की समाप्ति के बाद अधिकतर सरकारी कार्यालयों में विरानगी छायी रही. कलेक्ट्रिएट में भी सोमवार को अधिकतर कार्यालय बंद रहे. मतदान ड्यूटी से […]

विज्ञापन

सोमवार को कलेक्ट्रिएट में छायी रही विरानगी ठप हुआ 22 कोषांगों का कार्यअधिकतर कार्यालय भी रहे बंदफोटो-10- कलेक्ट्रिएट के बंद पड़े कार्यालय फोटो- 10 ए- अपने कार्यों को निबटा रहे बाबूसंवाददाता, गोपालगंजचुनाव की समाप्ति के बाद अधिकतर सरकारी कार्यालयों में विरानगी छायी रही. कलेक्ट्रिएट में भी सोमवार को अधिकतर कार्यालय बंद रहे. मतदान ड्यूटी से आने के बाद कर्मियों ने वज्रगृह में इवीएम को जमा किया, वहीं दो दिनों की थकान के बाद कर्मी अपने – अपने घरों पर ही आराम करने में लगे रहे. ऐसे तो विधानसभा चुनाव को लेकर जिला मुख्यालय में 22 कोषांगों का गठन दो माह पहले ही कर दिया गया था. सभी अधिकारियों से लेकर कर्मियों व आदेशपालकों तक की प्रतिनियुक्ति इन कोषांगों में की गयी थी, ताकि हर हाल में विधानसभा चुनाव को सफल तरीके से संपन्न कराया जा सके. मतदान संपन्न होने के बाद जहां सभी कोषांगों के कार्य ठप पड़ गये, वहीं लगातार दो माह से दिन – रात मेहनत करनेवाले बाबू व साहब ने भी अब चैन की सांस ली है. अधिकारी भी वज्रगृज हो या मतदान केंद्र अपने कार्यों को पूरा कर आराम करने के लिए आवास पर चले गये. कलेक्ट्रिएट के कई ऐसी शाखाएं भी थीं, जो सोमवार को खुली भी नहीं, जबकि कई ऐसी शाखाएं थीं, जहां एक – दो बाबू बैठ कर किसी तरह टाइम पास कर रहे थे. निर्वाचन शाखा के बाबू सोमवार को आराम से अपने कार्यों को निबटा रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन