बेरोजगार हो गये नेताजी के सलाहकार
बेरोजगार हो गये नेताजी के सलाहकार झटका : चुनाव संपन्न होते ही कार्यकर्ताओं की घटी अहमियतसंवाददाता, गोपालगंजविधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद नेताजी के सलाहकार बेरोजगार हो गये हैं. गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र में कुल 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे. सभी कार्यकर्ता क्षेत्र में कार्य कर रहे थे. सभी कार्यकर्ता अपने-अपने उम्मीदवार को चुनाव जिताने […]
बेरोजगार हो गये नेताजी के सलाहकार झटका : चुनाव संपन्न होते ही कार्यकर्ताओं की घटी अहमियतसंवाददाता, गोपालगंजविधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद नेताजी के सलाहकार बेरोजगार हो गये हैं. गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र में कुल 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे. सभी कार्यकर्ता क्षेत्र में कार्य कर रहे थे. सभी कार्यकर्ता अपने-अपने उम्मीदवार को चुनाव जिताने के लिए जुटे थे. मैनेजमेंट की सभी जिम्मेवारियां कार्यकर्ताओं पर थीं. कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय में ही डेरा जमाये हुए रहते थे. स्टार प्रचारकों के आगमन को लेकर मंच तैयार करना हेलीपैड बनवाना. सभा में भीड़ जमा करना जैसी सारी जिम्मेवारी इनकी थी. कुछ कार्यकर्ता प्रत्याशी के साथ जनसंपर्क अभियान में लगे थे. मतदान समाप्त होने के बाद ये कार्यकर्ता बेरोजगार हो गये हैं. अब वे अपने घरों के कार्यों में हाथ बंटा रहे हैं. अब अपने घरों के काम में हाथ बंटा रहे सभी दलों के कार्यकर्तासभी दल व निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा अपने-अपने नेताओं की जीत सुनिश्चित मान कर चौक-चौराहे से लेेकर चाय की दुकानों पर थकान दूर करते देखे जा रहे हैं. इस दौरान कहीं-कहीं झड़प होने का भी मामला सामने आ रहा है. किसी भी प्रत्याशी के समर्थक अपने नेता की हार मानने को तैयार नहीं हैं. सोशल मीडिया पर भी कोई 20 हजार, तो कोई 15 हजार से जीत की बातें कर रहे हैं. हालांकि सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आठ नवंबर को होना है. प्रत्याशियों ने चुनाव समाप्त होने के बाद राहत की सांस ली और अब ज्यादा समय परिवार के सदस्यों से बीच दे रहे हैं. जोड़-घटाव के गणित में लगे प्रत्याशीबरौली. सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत को लेकर जोड़-घटाव करने लगे हैं. बंद कमरे में भी जोड़ – घटाव का गणित चल रहा है. सभी क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं के साथ बैठ कर विचार करने में लगे हैं कि किस क्षेत्र में कितने वोट मिले हैं. कहां-कहां कम वोट मिले हैं और क्यों. मंथन के बाद खुद कहते हैं कि हमारी जीत निश्चित है. अभी कोई भी प्रत्याशी स्वयं को पराजित नहीं कह रहे हैं. क्षेत्र में चौक – चौराहे पर समर्थक भी जीत – हार का लेकर खुब चर्चा व दावा कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










