पैदल मार्च निकाल मतदाताओं को किया जागरूक
पैदल मार्च निकाल मतदाताओं को किया जागरूक फोटो नं- 10 एगोपालगंज. डीएम राहुल कुमार सहित जिले के वरीय अधिकारियों ने पैदल मार्च निकाल कर मतदाताओं को जागरूक किया. मिंज स्टेडियम से पैदल मार्च का आयोजन किया गया. पैदल मार्च पोस्ट ऑफिस चौक, जंगलिया चौक, आंबेडकर चौक, घोष मोड़, पुरानी चौक, मौनिया चौक, जादोपुर चौक, बंजारी […]
पैदल मार्च निकाल मतदाताओं को किया जागरूक फोटो नं- 10 एगोपालगंज. डीएम राहुल कुमार सहित जिले के वरीय अधिकारियों ने पैदल मार्च निकाल कर मतदाताओं को जागरूक किया. मिंज स्टेडियम से पैदल मार्च का आयोजन किया गया. पैदल मार्च पोस्ट ऑफिस चौक, जंगलिया चौक, आंबेडकर चौक, घोष मोड़, पुरानी चौक, मौनिया चौक, जादोपुर चौक, बंजारी चौक होते हुए पुन: समाहरणालय परिसर पहुंचा. इस दौरान आंगनबाड़ी सेविका – सहायिका एवं शिक्षिकाओं ने मतदाताओं को जागरूक किया. सभी लोगों ने एक-एक मतदाता से एक नवंबर को मतदान आवश्य करने की अपील की. इस मौके पर उपविकास आयुक्त जीउत सिंह, पीओ मनोज कुमार, डीपीआरओ आलोक कुमार सहित कई वरीय अधिकारी एवं आंगनबाड़ी -सेविका सहायिका मौजूद थे. रंगोली बना बच्चों ने फैलायी जागरूकता मतदान के प्रति जागरूकता लाये जाने को लेकर जिला मुख्यालय के जादोपुर चौक पर मॉर्डन इंटरनेशनल एकेडमी के बच्चों ने रंगोली बना लोगों मतदान के प्रति जागरूक किया. वहीं, एक नवंबर को मतदान किये जाने की अपील की गयी. इस मौके पर शिक्षक भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










