पीएम के सभा स्थल की सुरक्षा एसपीजी के हवाले

Updated:
विज्ञापन

पीएम की सुरक्षा को ले प्रशासन ने किया रिहल्सल पीएम के सभा स्थल की सुरक्षा एसपीजी के हवालेएयरफोर्स के हेलीकाॅप्टर ने लैंड कर देखी सुरक्षा की तैयारीएसपीजी के साथ एसपी ने की तैयारी की समीक्षामंच निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर कराने में जुटे पार्टी नेताफोटो-7मांझागढ़. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 30 अक्तूबर को होनेवाली चुनाव […]

विज्ञापन

पीएम की सुरक्षा को ले प्रशासन ने किया रिहल्सल पीएम के सभा स्थल की सुरक्षा एसपीजी के हवालेएयरफोर्स के हेलीकाॅप्टर ने लैंड कर देखी सुरक्षा की तैयारीएसपीजी के साथ एसपी ने की तैयारी की समीक्षामंच निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर कराने में जुटे पार्टी नेताफोटो-7मांझागढ़. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 30 अक्तूबर को होनेवाली चुनाव सभा को लेकर सभा स्थल दानापुर के चंवर में सुरक्षा की तैयारी को लेकर बुधवार को रिहल्सल किया गया. एयरफोर्स के हेलीकाॅप्टर ने बनाये गये हेलीपैड पर लैंड कर सुरक्षा की तैयारी का आकलन किया. सभा स्थल के आसपास 30 मीनट तक एयरफोर्स का हेलीकाॅप्टर मंडराता रहा. प्रधानमंत्री के साथ सेना के तीन हेलीकाॅप्टर यहां लैंड करेंगे. उधर, प्रधानमंत्री की सुरक्षा से जुड़े एसपीजी के अधिकारियों के साथ एसपी निताशा गुड़िया ने भी सुरक्षा की तैयारियों की समीक्षा की. बैरिकेडिंग से लेकर गांव में आने-जाने वाली सभी सड़कों का भी मुआयना किया गया. गंडक नदी नजदीक होने के कारण यहां कड़ी चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया है. सुरक्षा में कोई कमी न रहे इसके लिए एसपीजी के अधिकारियों ने अभी से ही सभा स्थल को अपने कब्जा में ले लिया है. यहां 30 अक्तूबर की सुबह 10.00 बजे पीएम की सभा होनी है. सभा स्थल पर मंच का निर्माण युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है. मंच निर्माण की कमान सतना के एमपी गणेश सिंह, जिलाध्यक्ष ब्रह्मानंद राय, सुबास सिंह तोमर, अमरेश राय, राजू चौबे आदि संभाले हुए हैं. खुफिया एजेंसी सर्तकखुफिया एजेंसियां सर्तक हो गयी हैं. एक-एक सूचना को गंभीरता से लिया जा रहा है. खुफिया विभाग की टीम भी किसी तरह की चूक नहीं करना चाहती है. गंडक नदी से नजदीक सभा स्थल होने तथा गंडक नदी के नेपाल से जुड़े होने को लेकर यहां काफी सर्तकता बरती जा रही है. यहां तक की सभा स्थल पर आने – जाने वाले लोगों पर अभी से ही नजर रखी जा रही है. थ्री लेयर सुरक्षा में रहेंगे पीएमपीएम गोपालगंज में सभा के दौरान थ्री लेयर सुरक्षा के बीच रहेंगे. यहां एनएसजी से लेकर एसपीजी, अर्धसैनिक बल तथा जिला पुलिस के द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. सभा में होनेवाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए प्रशासन की तरफ से सुरक्षा की व्यापक तैयारी की जा रही है. एनएच से लेकर सभा स्थल तक चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन