टेस्ट मैचों के लिए अधिक संतुलित है भारतीय गेंदबाजी : श्रीनाथ
टेस्ट मैचों के लिए अधिक संतुलित है भारतीय गेंदबाजी : श्रीनाथनयी दिल्ली. पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ का मानना है कि भारत के पास टेस्ट मैचों के लिए दक्षिण अफ्रीका की तुलना में अधिक संतुलित गेंदबाजी आक्रमण है. इससे पांच नवंबर से शुरू होनेवाली टेस्ट सीरीज में उसे फायदा मिलेगा. गेंदबाजों के लचर प्रदर्शन […]
टेस्ट मैचों के लिए अधिक संतुलित है भारतीय गेंदबाजी : श्रीनाथनयी दिल्ली. पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ का मानना है कि भारत के पास टेस्ट मैचों के लिए दक्षिण अफ्रीका की तुलना में अधिक संतुलित गेंदबाजी आक्रमण है. इससे पांच नवंबर से शुरू होनेवाली टेस्ट सीरीज में उसे फायदा मिलेगा. गेंदबाजों के लचर प्रदर्शन के कारण भारत को हाल में टी-20 और वनडे सीरीज गंवानी पड़ी. श्रीनाथ ने उम्मीद जतायी कि गेंदबाज मोहाली में शुरू होनेवाली टेस्ट सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. श्रीनाथ ने कहा, ‘भारत के लिए तेज और स्पिन आक्रमण का संयोजन हमेशा कारगर रहा है. घरेलू सरजमीं पर स्पिनर बड़ी भूमिका निभाते हैं. यदि 50-50 नहीं भी रहे, तब भी मुझे उम्मीद है कि तेज गेंदबाज 40 प्रतिशत विकेट हासिल कर सकते हैं. यदि आप स्पिनरों को शामिल करते, तो यह काफी अच्छा आक्रमण बन जाता है और इससे टेस्ट सीरीज में भारत फायदे में रहेगा.’ हालांकि, भारतीय तेज गेंदबाजी के अगुआ इशांत शर्मा एक मैच के प्रतिबंध के कारण मोहाली टेस्ट मैच में नहीं खेल पायेंगे. ऐसी स्थिति में उमेश यादव और वरुण एरोन पर तेज गेंदबाजी का जिम्मा रहेगा, जबकि उम्मीद है कि रविचंद्रन अश्विन चोट से उबरने के बाद स्पिन आक्रमण की अगुवाई करेंगे. इसमें अमित मिश्रा और रविंद्र जडेजा शामिल हैं. श्रीनाथ को लगता है कि अंतिम दो वनडे से बाहर किये गये यादव और एरोन में से किसी एक को अंतिम एकादश में शामिल किया जायेगा. उन्होंने कहा, ‘आपको उनका प्रदर्शन देखना होगा कि पहले टेस्ट मैच से पूर्व वे कैसी गेंदबाजी कर रहे हैं. इन दोनों गेंदबाजों की शैली एक जैसी है इसलिए इसमें कप्तान का फैसला अहम होगा. जो भी नेट पर अच्छा प्रदर्शन करेगा, जो भी नियमित रूप से सही लाइन पर गेंदबाजी करेगा उसे लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










