आइसीसी रैकिंग दो अंतिम

Updated:
विज्ञापन

आइसीसी रैकिंग दो अंतिमइस बीच गेंदबाजों की सूची में पाकिस्तानी लेग स्पिनर यासिर शाह ने अपने कैरियर में पहली बार नंबर दो रैंकिंग हासिल की है. उन्होंने दुबई टेस्ट में आठ विकेट लिये थे. इससे उन्हें 25 अंक मिले. अब उनके और विश्व में नंबर एक गेंदबाज डेल स्टेन के बीच 78 अंकों का अंतर […]

विज्ञापन

आइसीसी रैकिंग दो अंतिमइस बीच गेंदबाजों की सूची में पाकिस्तानी लेग स्पिनर यासिर शाह ने अपने कैरियर में पहली बार नंबर दो रैंकिंग हासिल की है. उन्होंने दुबई टेस्ट में आठ विकेट लिये थे. इससे उन्हें 25 अंक मिले. अब उनके और विश्व में नंबर एक गेंदबाज डेल स्टेन के बीच 78 अंकों का अंतर रह गया है. भारत की तरफ से रविचंद्रन अश्विन शीर्ष 10 में शामिल अकेले गेंदबाज हैं. वह पहले की तरह आठवें स्थान पर बने हुए हैं. भारतीय गेंदबाजों में उनके बाद इशांत शर्मा (19वें) और रविंद्र जडेजा (30वें) का नंबर आता है. ये दोनों एक-एक पायदान नीचे खिसके हैं. इंगलैंड और पाकिस्तान तथा श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट मैचों के समापन के बाद कम से कम छह अन्य गेंदबाजों ने अपने कैरियर की सर्वश्रेष्ठ रैकिंग हासिल की. इनमें श्रीलंका के धम्मिका प्रसाद (15वें), पाकिस्तान के वहाब रियाज (35वें), इमरान खान (47वें) इंगलैंड के मार्क वुड (48वें), वेस्टइंडीज के कप्तान जैसन होल्डर (49वें) और श्रीलंका के मिलिंदा सिरीवर्धना (71वें स्थान) शामिल हैं. आइसीसी टेस्ट टीम रैकिंग में श्रीलंका और वेस्टइंडीज पहले की तरह सातवें और आठवें स्थान पर बने हुए हैं, लेकिन पाकिस्तान दूसरा स्थान हासिल करने की स्थिति में पहुंच गया है. हालांकि, इसके लिए उसे शारजाह टेस्ट में जीत दर्ज करनी होगी. ऐसी स्थिति में पाकिस्तान के ऑस्ट्रेलिया के समान 106 अंक हो जायेंगे, लेकिन वह दशमलव में गणना पर उससे आगे रहेगा. यदि इंगलैंड सीरीज बराबर करता है तो दोनों टीमें सीरीज से पहले की अपनी रैकिंग बरकरार रखेंगे, लेकिन मैच ड्रॉ होने पर इंगलैंड पांचवें स्थान पर खिसक जायेगा, जिससे पाकिस्तान और भारत एक एक पायदान आगे बढ़ जायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन