सानिया-मार्टिना की जीत से शुरुआत
सानिया-मार्टिना की जीत से शुरुआतडब्ल्यूटीएफ फाइनल्स : जोन्स और स्पीयर्स की अमेरिकी जोड़ी को 6-4, 6-2 से हरायाएजेंसियां, सिंगापुरसानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए 70 लाख डॉलर इनामी डब्ल्यूटीए फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में सीधे सेटों में जीत दर्ज की. इस सत्र […]
सानिया-मार्टिना की जीत से शुरुआतडब्ल्यूटीएफ फाइनल्स : जोन्स और स्पीयर्स की अमेरिकी जोड़ी को 6-4, 6-2 से हरायाएजेंसियां, सिंगापुरसानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए 70 लाख डॉलर इनामी डब्ल्यूटीए फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में सीधे सेटों में जीत दर्ज की. इस सत्र में आठ खिताब जीतनेवाली भारत और स्विट्जरलैंड की जोड़ी ने राकेल कोप्स जोन्स और अबीबेल स्पीयर्स की अमेरिकी जोड़ी को इस राउंड रोबिन लीग प्रारूपवाले टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में 6-4, 6-2 से हराया. पहले सेट में सानिया और मार्टिना ने एक ब्रेक प्वाइंट लिया, जबकि दूसरे सेट में उन्होंने पहले छह ब्रेक प्वाइंट बचाये और फिर अपनी अमेरिकी प्रतिद्वंद्वी टीम की दो बार सर्विस तोड़ कर मैच अपने नाम किया. सानिया ने पिछले साल जिंबाब्वे की कारा ब्लैक के साथ मिलकर यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट जीता था. सानिया और मार्टिना दूसरे मैच में चेक गणराज्य की आंद्रिया हलावकोवा और लूसी हार्डेका की सातवीं वरीय जोड़ी से भिड़ेंगी. इन दोनों ने इस साल इंडियन वेल्स, मियामी, चार्ल्सटन, विंबलडन, यूएस ओपन, ग्ंवागझू, वुहान और चीन में खिताब जीते. डब्ल्यूटीए फाइनल्स वार्षिक प्रतियोगिता है. इसमें वर्ष की चोटी की आठ टीमें या खिलाड़ी भाग लेती है. इन्हें रेड और व्हाइट दो ग्रुप में बांटा जाता है. प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो में रहनेवाली टीमें सेमीफाइनल में पहुंचती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










