आरक्षण की सही जानकारी हासिल करें प्रधानमंत्री : मनोज झा
आरक्षण की सही जानकारी हासिल करें प्रधानमंत्री : मनोज झासंवाददाता,पटनाराजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आरक्षण को लेकर दिये गये बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि वह इसकी सही जानकारी हासिल कर लें. संविधान का जो हवाला पीएम दे रहे हैं उसके लिये उन्हें अनुच्छेद 14-16 […]
आरक्षण की सही जानकारी हासिल करें प्रधानमंत्री : मनोज झासंवाददाता,पटनाराजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आरक्षण को लेकर दिये गये बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि वह इसकी सही जानकारी हासिल कर लें. संविधान का जो हवाला पीएम दे रहे हैं उसके लिये उन्हें अनुच्छेद 14-16 व 330-340 तक का अध्ययन कर लेना चाहिए. रही बात दलितों के आरक्षण की तो पहले प्रधानमंत्री मोहन भागवत के बयान का खंडन क्यों नहीं करते? राजद के प्रदेश कार्यालय में सोमवार को पत्रकार वर्ता में श्री झा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री वीके सिंह के द्वारा दलितों व महादलितों को कुत्ते के रूप में उपमा देने के जुर्म में हरिजन एक्ट के तहत मुकदमा दायर क्यों नहीं करते तथा मंत्री पद से क्यों नहीं हटा रहे हैं? आरक्षण की व्यवस्था को संसद बदल सकती है. प्रधानमंत्री का यह कहना कि लालू प्रसाद ने महिला आरक्षण का विरोध किया था. सच तो यह है कि राजद ने महिला आरक्षण में भी अलग से दलित, पिछड़ा व अतिपिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षण की मांग रखी थी. प्रधानमंत्री लालू प्रसाद के पुत्र व पुत्रियों पर अपमानजनक टिप्पणियां कर पद की गरिमा को कम किया है. प्रधाममंत्री पहले सामाजिक-आर्थिक व जाति आधारित जनगणना की पूरी रिपोर्ट जारी करें. आबादी के अनुपात में आरक्षण व निजी क्षेत्र में आरक्षण की व्यावस्था करे. 85 फीसदी तक आरक्षण की आवश्यकता पड़े तो उसे दिया जाये. इस मौके पर मौजूद चुनाव अभियान समिति के संयोजक तनवीर हसन ने कहा कि प्रधानमंत्री की भाषा व कमेंट पद की गरिमा को गिरा रहा है. इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन एवं प्रदेश महासचिव भाई अरूण कुमार भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










