गड्ढे में पलटा ऑटो, तीन यात्री घायल

Updated:
विज्ञापन

गड्ढे में पलटा ऑटो, तीन यात्री घायल थावे. गोपालगंज-मीरगंज मुख्य पथ उचकागांव थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव के समीप सोमवार को सड़क के किनारे गड्ढे में एक आॅटो के पलट जाने से उसमें सवार दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गये. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में […]

विज्ञापन

गड्ढे में पलटा ऑटो, तीन यात्री घायल थावे. गोपालगंज-मीरगंज मुख्य पथ उचकागांव थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव के समीप सोमवार को सड़क के किनारे गड्ढे में एक आॅटो के पलट जाने से उसमें सवार दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गये. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. पुलिस ने आॅटो को जब्त कर लिया है. हथुआ थाना क्षेत्र के सोहागपुर गांव के कुछ लोग ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर थावे में पूजा-अर्चना करने आये थे. ये लोग पूजा-अर्चना करने के बाद एक आॅटो में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे तभी वृदांवन गांव के समीप पीछे से तीव्र गति से आ रही एक बोलेरो को साइड देने के चक्कर में आॅटो सड़क किनारे गड्डे में पलट गया. आॅटो में सवार सोहागपुर के कंचन चौधरी, मालती देवी सहित तीन अन्य लोग घायल हो गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन