चोरी की साइकिल के साथ कबाड़ दुकानदार गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

चोरी की साइकिल के साथ कबाड़ दुकानदार गिरफ्तार गोपालगंज. चोरी की साइकिल रखने के आरोप में जादोपुर पुलिस ने बाजार में स्थित एक कबाड़ दुकानदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पकड़ा गया दुकानदार जादोपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव के उमाशंकर सोनी है. पतहरा गांव के शंकर यादव का आरोप है कि अपनी हीरो […]

विज्ञापन

चोरी की साइकिल के साथ कबाड़ दुकानदार गिरफ्तार गोपालगंज. चोरी की साइकिल रखने के आरोप में जादोपुर पुलिस ने बाजार में स्थित एक कबाड़ दुकानदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पकड़ा गया दुकानदार जादोपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव के उमाशंकर सोनी है. पतहरा गांव के शंकर यादव का आरोप है कि अपनी हीरो साइकिल से जादोपुर बाजार में दवा खरीदने आये थे, जहां से उनकी साइकिल चोरी हो गयी थी. सोमवार को वे अपनी साइकिल खोजते कबाड़ दुकान पर पहुंचे थे, जहां उनकी साइकिल एक कोने में छुपा कर रखी गयी थी. पूछताछ करने पर दुकानदार ने साइकिल को 240 रुपये में खरीदने की बात कही थी. बेचनेवाले के बारे में पूछा तो उसके साथ गाली-गलौज की गयी. तब उन्होंने जादोपुर के थानाध्यक्ष गौतम कुमार से संपर्क किया तथा अपनी साइकिल कबाड़ दुकान में देखे जाने की बात कही. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कबाड़ व्यवसायी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन