ताबीज बेचनेवाले की पिटाई, पुलिस को सौंपा

Updated:
विज्ञापन

थावे : थावे मंदिर परिसर में ताबीज बेच रहे व्यक्ति की कुछ लोगों ने पकड़ कर बेरहमी से पिटाई कर दी. उस पर फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगा कर पीटा गया. लहूलुहान ताबीज विक्रेता को पुलिस ने अपने कब्जा में लेकर जान बचायी. मारपीट करनेवाले उत्तर प्रदेश के बताये जा रहे हैं. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया […]

विज्ञापन

थावे : थावे मंदिर परिसर में ताबीज बेच रहे व्यक्ति की कुछ लोगों ने पकड़ कर बेरहमी से पिटाई कर दी. उस पर फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगा कर पीटा गया. लहूलुहान ताबीज विक्रेता को पुलिस ने अपने कब्जा में लेकर जान बचायी. मारपीट करनेवाले उत्तर प्रदेश के बताये जा रहे हैं.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि थावे मंदिर के पास ताबीज बेचने का धंधा पटनासिटी के गुलजारबाग के रहनेवाले सुरेंद्र साईं करते थे. उससे कुछ लोगों ने ताबीज खरीदे थे. वह तंत्र-मंत्र की बदौलत आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने का दावा करता था. सोमवार को यूपी के भक्त मां के दर्शन के लिए आये थे. दर्शन के बाद उसकी नजर सुरेंद्र साईं पर पड़ गयी और उसे पकड़ कर बेरहमी से पीटने लगे. किसी तरह पुलिस ने उसकी जान बचायी. पूछाताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन