बूथों के लिए तैयार किये जा रहे थैले
बूथों के लिए तैयार किये जा रहे थैले पीठासीन पदाधिकारी थैले ले पहुंचेंगे मतदान केंद्र पर सामग्री कोषांग कर रहा अंतिम रूप से तैयारी विधानसभावार चल रहा पैकेटिंग का कार्य फोटो नं-14,15गोपालगंज. विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण की ओर पहुंच चुकी है. पीठासीन पदाधिकारियों के द्वारा मतदान केंद्रों पर लेकर जाये जानेवाले थैलाें […]
बूथों के लिए तैयार किये जा रहे थैले पीठासीन पदाधिकारी थैले ले पहुंचेंगे मतदान केंद्र पर सामग्री कोषांग कर रहा अंतिम रूप से तैयारी विधानसभावार चल रहा पैकेटिंग का कार्य फोटो नं-14,15गोपालगंज. विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण की ओर पहुंच चुकी है. पीठासीन पदाधिकारियों के द्वारा मतदान केंद्रों पर लेकर जाये जानेवाले थैलाें को तैयार कराया जा रहा है. जिला मुख्यालय के आंबेडकर भवन में सामग्री कोषांग के नोडल पदाधिकारी की निगरानी में पैकेट तैयार किये जा रहे हैं. सामग्री कोषांग के नोडल पदाधिकारी ने बताया कि दो तरह के पैकेट तैयार किये जा रहे हैं. एक सामान्य पैकेट तो दूसरा विशेष पैकेट भी तैयार करने का कार्य चल रहा है. सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग रंगों में थैले तैयार किये जा रहे हैं. थैले के साथ पीठासीन पदाधिकारियों को मतदान केंद्रों की ओर रवाना किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










