पहले मुकाबले में गिरि से खेलेंगे आनंद
पहले मुकाबले में गिरि से खेलेंगे आनंदबिलबाओ. पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद बिलबाओ शतरंज मास्टर्स फाइनल के पहले दौर में नीदरलैंड के अनीश गिरि से खेलेंगे. पीढ़ियों के इस मुकाबले में आनंद 21 बरस के गिरि, 22 बरस के अमेरिकी वेसले सो और 23 बरस के चीनी खिलाड़ी लिरेन डिंग से खेलेंगे. दिसंबर […]
पहले मुकाबले में गिरि से खेलेंगे आनंदबिलबाओ. पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद बिलबाओ शतरंज मास्टर्स फाइनल के पहले दौर में नीदरलैंड के अनीश गिरि से खेलेंगे. पीढ़ियों के इस मुकाबले में आनंद 21 बरस के गिरि, 22 बरस के अमेरिकी वेसले सो और 23 बरस के चीनी खिलाड़ी लिरेन डिंग से खेलेंगे. दिसंबर में अपना 46वां जन्मदिन मना चुके आनंद विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर हैं, जबकि गिरि को डिंग और वेसले सो से ऊपर दूसरी वरीयता दी गयी है. लाइव रैंकिंग में आनंद संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं, जबकि डिंग, गिरि और वेसले क्रमश: आठवें, नौवें और 10वें स्थान पर हैं. फुटबॉल जैसी स्कोरिंग व्यवस्था के तहत जीतनेवाले खिलाड़ी को तीन अंक मिलेंगे, जबकि ड्रॉ पर एक अंक दिया जायेगा. खिलाड़ी इसमें खुद ड्रॉ की पेशकश नहीं कर सकते, जबकि मध्यस्थ के दखल या फिडे नियमों के तहत ही ड्रॉ का फैसला होगा. छोटे प्रारूप में एक सप्ताह में छह दौर खेले जायेंगे. इसमें हर खिलाड़ी एक-दूसरे से दो बार खेलेगा. इसमें पहली 40 चालों के लिए 90 मिनट और फिर बाजी खत्म करने के लिए 60 मिनट दिये जायेंगे. वहीं, 41 चालों के बाद हर चाल पर 10 सेकंड अतिरिक्त दिये जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










