गिरिराज वीडियो तैयार करने में माहिर : पवन

Updated:
विज्ञापन

गिरिराज वीडियो तैयार करने में माहिर : पवन- नीतीश कुमार की साधू के साथ जारी वीडियो की करायी जायेगी जांच- बीमारू, पिछड़ा के बाद अब बिहार के विकास को बोल रहे आदिकाल कासंवाददाता, पटनाजदयू, राजद और कांग्रेस ने संयुक्त रूप से राजद कार्यालय में शनिवार को प्रेस वार्ता कर भाजपा पर जमकर हमला किया. मुख्यमंत्री […]

विज्ञापन

गिरिराज वीडियो तैयार करने में माहिर : पवन- नीतीश कुमार की साधू के साथ जारी वीडियो की करायी जायेगी जांच- बीमारू, पिछड़ा के बाद अब बिहार के विकास को बोल रहे आदिकाल कासंवाददाता, पटनाजदयू, राजद और कांग्रेस ने संयुक्त रूप से राजद कार्यालय में शनिवार को प्रेस वार्ता कर भाजपा पर जमकर हमला किया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक साधू के साथ मुलाकात करता हुआ वीडियो वायरल पर कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए जदयू प्रवक्ता पवन वर्मा ने कहा कि इस तरह के वीडियो को ‘एडिट’ करके बनाने में भाजपा के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह माहिर हैं. इससे पहले भी इस तरह के एक मामले में उनकी यह कारस्तानी उजागर हो चुकी है. उन्होंने कहा कि वीडियो बनाने से लेकर इसकी पूरी प्रक्रिया की जांच होगी. अगर इस वीडियो की ही बात करें, तो सीएम इसमें कुछ भी नहीं बोल रहे हैं. हालांकि उन्होंने इस वीडियो को सामान्य बताते हुए कहा कि संतो से मिलने का विशेषाधिकार सिर्फ भाजपा का ही है क्या? उन्होंने भाजपा को ‘डर्टी ट्रिक्स डिपार्टमेंट’ बताते हुए कहा कि अमित शाह यहां बैठकर इसी तरह के हथकंडे अपना रहे हैं. चुनाव में अपनी हार को देखते हुए भाजपा हताशा में इस तरह की हरकतें कर रही है. दिल्ली में भी चुनाव नतीजों के पहले इसी तरह की हरकत करते थे. इनकी दिल्ली से भी खराब हालत बिहार में होने वाली है. केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली के उस बयान को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इस बार बिहार के विकास को आदिकाल (प्रीमिटीव) का बता रहे हैं. बिहार फिर से शर्मशार हुआ है. यह बेइज्जती है. इससे पहले डीएनए, बीमारू जैसे अन्य बातें बिहार को बोलने के साथ-साथ बिहार की बोली तक लगा चुके हैं. राजद प्रवक्ता मनोज झा ने कहा कि बिहार के विकास को आदिकाल का बताना संघ और पूंजीपति मानसिकता का सूचक है. अब प्रधानमंत्री के लिए तमाम फैसले लोक सरोकारों के खिलाफ हैं. उन्होंने कहा कि पीएम को पूंजीपतियों के गिरफ्त में फंसा हुआ बताते हुए कहा कि चुनाव बाद इन्हें आजाद करने के लिए एक आंदोलन चलायेंगे. भाजपा के बीके सिंह ने एससी-एसटी के प्रति जिस तरह का बयान दिया है. यह बात अगर कोई आम आदमी बोला होता, तो एससी-एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई हो चुकी होती. परंतु भाजपा नेता पर अब तक कुछ नहीं हुआ है. कांग्रेस की शरबत जहां फातिमा ने कहा कि दो-दो केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह और रामविलास पासवान अपने तमाम कामकाज छोड़कर यहां तीन-चार महीने से जमे हुए हैं. जबकि दाल की कीमत आसमान छू रही है. कृषि समेत तमाम अहम मुद्दों पर इनका ध्यान नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन