भाजपा के उम्मीदवार ने किया डोर -टू -डोर संपर्क
भाजपा के उम्मीदवार ने किया डोर -टू -डोर संपर्क गोपालगंज. भाजपा के सदर प्रत्याशी सुबास सिंह ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोक दी है. शनिवार को लोहरपटी , धतीगना, दलित वस्ती, सिहोरवा, जादोपुर के एक एक घर में जाकर संपर्क किया. संपर्क कर बिहार को विकसीत बिहार बनाने के लिये वोट मांगी. पीएम नरेंद्र […]
भाजपा के उम्मीदवार ने किया डोर -टू -डोर संपर्क गोपालगंज. भाजपा के सदर प्रत्याशी सुबास सिंह ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोक दी है. शनिवार को लोहरपटी , धतीगना, दलित वस्ती, सिहोरवा, जादोपुर के एक एक घर में जाकर संपर्क किया. संपर्क कर बिहार को विकसीत बिहार बनाने के लिये वोट मांगी. पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पर भाजपा को वोट देने की अपील की. उनके साथ मुखिया ओम प्रकाश सिंह भूट्टो, जय राम सिंह, शंकर भगत, विनोद कुशवाहा, मुन्ना मांझी, दीपक कुमार, मंटू मांझी, संतोष मांझी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.लोजपा प्रत्याशी ने की वोट की अपील कुचायकोट. राजग के उम्मीदवार लोजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व सांसद काली प्रसाद पांडेय ने शनिवार को विनोद मटिहनिया, शनिचरी बाजार, बलिवन सागर, बलिवन रायमल , बेदू टोला, सासामुसा में एक एक घर जाकर लोगों से वोट की अपील की ताकी नरेंद्र मोदी के सपनों के अनुरूप बिहार का विकास हो सके. इस मौके पर पूर्व मुखिया बड़कू तिवारी, मुखिया संघ के अध्यक्ष विरेश राय, जितेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, आलोक पांडेय आदि साथ में मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










