महा दलितों का जिसे मिलेगा वोट, वही बिहार की सत्ता में आयेगा : अठावले

Updated:
विज्ञापन

महा दलितों का जिसे मिलेगा वोट, वही बिहार की सत्ता में आयेगा : अठावलेमांझी की कुरसी खिंचने वाले नीतीश कुमार को इस बार करारा जबाव मिलेगा17 वर्षों तक भाजपा के साथ थे, तब नीतीश ने उस पर कोई आरोप क्यों नहीं लगाया छह को छोड़, शेष सभी सीटों पर बिहार मे आरपीआई एनडीए का करेगी […]

विज्ञापन

महा दलितों का जिसे मिलेगा वोट, वही बिहार की सत्ता में आयेगा : अठावलेमांझी की कुरसी खिंचने वाले नीतीश कुमार को इस बार करारा जबाव मिलेगा17 वर्षों तक भाजपा के साथ थे, तब नीतीश ने उस पर कोई आरोप क्यों नहीं लगाया छह को छोड़, शेष सभी सीटों पर बिहार मे आरपीआई एनडीए का करेगी समर्थन संवाददाता, पटना बिहार में जिस पार्टी को दलित-महा दलित का वोट मिलेगा, वही पार्टी यहां सरकार बनायेगी. बिहार विधान सभा चुनाव में इस बार दलित-महा दलित का वोट बड़ा फैक्टर होगा. महा दलित समाज के जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री बना कर फिर उनकी कुरसी खिंचने वाले नीतीश कुमार को इस वार करारा जबाव मिलेगा. उक्त बातें शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम दास अठावले ने कही. उन्होंने दावा किया कि इस वार बिहार में एनडीए की सरकार बननी तय है. उन्होंने नीतीश कुमार से पूछा है कि आज वे भाजपा पर जातिवाद का आरोप लगा रहें हैं, जब 17 वर्षों तक उसके साथ थे, तब यह आरोप उन्होंने क्यों नहीं लगाया था? सच तो यह है कि भाजपा से अलग होने का उनका निर्णय ही गलत था. बिहार की जनता ने भाजपा-जदयू को अपना समर्थन दिया था. उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी दलित-महा दलितों के शुभ चिंतक हैं. उन्होंने मुंबई में 350 करोड़ की लागत से अंतरराष्ट्रीय अंबेदकर स्मारक बनाने का श्री-गणेश किया है. यही नहीं, उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भाग्वत के आरक्षण समाप्ति संबंधी बयान से भी अपनी सरकार को आलग किया है और स्पष्ट किया है कि आरक्षण कभी खत्म नहीं होगा. उन्होंने बताया कि बिहार में आरपीआई छह सीटों क्रमश: रजौली, बाराचट्टी, बोध गया, मधुबनी, दरभंगा और जाले से चुनाव लड़ रही है, शेष सभी सीटों पर हम एनडीए प्रत्याशियों का समर्थन कर रहे हैं. यदि आरपीआई के उम्मीदवीर जीते, तो किसी एक को मंत्री पद भी मिल सकता है. क्या एनडीए बिहार मे किसी दलित या महा दलित को सीएम बनायेगा, इस पर उन्होंने कहा कि इसका फैसला एनडीए करेगी. इस मुद्दे पर उनकी एनडीए के किसी नेता से कोई बात नहीं हुई है. संवाददाता सम्मेलन में आरपीआई के प्रदेश अध्यक्ष देव कुमार, आदि लश्कर, जीतेंद्र पासवान और अभिषेक कुमार आदि भी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन