महाचंद्र प्रसाद सिंह ने किया कार्यालय का उद्घाटन
महाचंद्र प्रसाद सिंह ने किया कार्यालय का उद्घाटन फोटो नं-42Grade Bफुलवरिया. हथुआ विधानसभा क्षेत्र के फुलवरिया प्रखंड स्थित बथुआ बाजार में हम प्रत्याशी महाचंद्र प्रसाद सिंह ने फीता काट कर कार्यालय का उद्घाटन किया. उद्घाटन के बाद उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में न स्वच्छ पेयजल व शुलभ शौचालय की अच्छी व्यवस्था हो पायी है […]
महाचंद्र प्रसाद सिंह ने किया कार्यालय का उद्घाटन फोटो नं-42Grade Bफुलवरिया. हथुआ विधानसभा क्षेत्र के फुलवरिया प्रखंड स्थित बथुआ बाजार में हम प्रत्याशी महाचंद्र प्रसाद सिंह ने फीता काट कर कार्यालय का उद्घाटन किया. उद्घाटन के बाद उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में न स्वच्छ पेयजल व शुलभ शौचालय की अच्छी व्यवस्था हो पायी है आैर न ही सड़क व अस्पताल की. श्री सिंह ने जनता को आश्वासन दिया कि आप लोग मुझे चुनें, दो साल के अंदर हथुआ चीनी मिल शुरू कराने के साथ-साथ क्षेत्र का सर्वांगिण विकास करके दिखाऊंगा. इसके पूर्व उन्होंने बुधवार को महैचा पंचायत के दर्जनों गांवों गुरुवार को बलेशरा, भगवानपुर सहित दर्जनों गांवों में डोर-टू डोर जाकर मतदाताओं से मत देने का आग्रह किया था. मौके पर डाॅ संजय मिश्र, कृष्णा शाही, बाल ठाकरे, रंजीत साह, राम सागर, जटा शंकर सिंह, विपिन सिंह, नागेंद्र सिंह, संजय कुमार सिंह मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










