प्रधानमंत्री वीके सिंह को अविलंब बरखास्त करें : चौधरी
प्रधानमंत्री वीके सिंह को अविलंब बरखास्त करें : चौधरी संवाददाता,पटनाप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी ने भाजपा सरकार में दलितों पर अत्याचार बढ़ा है. हरियाणा के फरीदाबाद दलित परिवार के घर में आग लगाने व उसमें दो छोटे बच्चों को जला डालने की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है. इस पर जनरल वीके सिंह […]
प्रधानमंत्री वीके सिंह को अविलंब बरखास्त करें : चौधरी संवाददाता,पटनाप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी ने भाजपा सरकार में दलितों पर अत्याचार बढ़ा है. हरियाणा के फरीदाबाद दलित परिवार के घर में आग लगाने व उसमें दो छोटे बच्चों को जला डालने की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है. इस पर जनरल वीके सिंह की प्रतिक्रिया तो शर्मनाक है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह चुप्पी लगाये बैठे हैं. उनकी चुप्पी यह बताता है कि भाजपा व उनके केंद्रीय नेताओं की मानसिकता वहीं है जो जनरल वीके सिंह की है. सदाकत आश्रम में शुक्रवार को आयोजित प्रेस काॅन्फ्रेंस में कहा कि प्रधानमंत्री में थोड़ी भी मानवता है तो वह जनरल वीके सिंह को अविलंब बरखास्त करें या इस्तीफा लें. उन्होंने कहा कि वीके सिंह के बयान पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत नसीहत देते हैं कि नेताओं को वक्तव्य देने में सावधानी रखनी चाहिए. मतलब यह कि जो सोचते हो सोचो पर बोलो मत. मोहन भागवत बार-बार इन वर्गों के आरक्षण को समाप्त करने की बात करते है. भाजपा का भी वही एजेंडा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी पुस्तक सामाजिक समरसता के लोकार्पण समारोह में दलितों की तुलना मानसिक रूप से कमजोर बच्चों से की थी. इससे उनका नजरिया साफ हो जाता है. भाजपा की संवेदनहीनता अन्य भाजपा शासित राज्यों में भी दिखता है. राजस्थान में वसुंधरा राजे के सत्ता में आने के बाद नागौर व डांगवास में दलितों पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ी है. कांग्रेस द्वारा एससी-एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 में संशोधन के लिये संशोधन अध्यादेश पारित किया था. भाजपा सरकार इसे कानून के रूप में पारित नहीं किया है. श्री चौधरी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धृतराष्ट्र बने हैं जबकि भाजपा के सहयोगी बने राम विलास पासवान व जीतन राम मांझी दलितों के मसीहा होने का दंभ भरते हैं और मोहन भागवत के सामने नतमस्तक हो गये हैं. आरएसएस मुख्यालय को ही अपना मंदिर समझने लगे हैं. इन दोनों नेताओं का दलितों का प्रतिनिधि होने का दावा समाप्त हो चुका है. भाजपा का यह दावा भी समाप्त हो चुका है कि केंद्र व राज्य में एक ही सरकार रहेगी तो काम अच्छा होगा. हरियाणा में हुई घटना ने इस भ्रम को तोड़ दिया है. इस मौके पर पार्टी नेता हरखू झा व एच के वर्मा मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










